रयात बाहरा इंटरनेशनल स्कूल में लगाया गया डेंटल हेल्थ चेकअप कैंप  

होशियारपुर (द स्टैलर न्यूज़)। रयात बाहरा इंटरनेशनल स्कूल में  डेंटल हेल्थ चेकअप कैंप लगाया गया। जिस में दांतों के माहिर चिकित्सिक डॉ सुखमीत बेदी ने  बच्चों के दांतों की जांच की और बच्चों को दांतों से जुडी बिमारियों के बारे बताया।  उन्होंने बताया कि बच्चों के दांतों की समस्याएँ उनके स्वास्थ्य के लिए महत्वपूर्ण होती हैं। जैसे कि दांतों में सड़न (कैविटी): बच्चों के दांतों में सड़न के कारण दांत में छेद हो सकता है, जिसे कैविटी कहते हैं। बच्चों को अच्छी तरह से दांतों की सफाई करनी चाहिए। अगर दांतों पर प्लाक जमा हो जाए, तो यह कैविटी के लिए एक मुख्य कारण बन सकता है।

Advertisements

बच्चों को मीठी चीजें बहुत पसंद होती हैं, और इसी कारण उनके दांतों के स्वास्थ्य को लेकर उनके पेरेंट्स को चिंता हो सकती है। डॉ सुखमीत ने बताया कि खाने में शक्कर की मात्रा को कम करने और अच्छी तरह से दांतों की सफाई करने से दांतों की सड़न से बचा जा सकता है। बच्चों को नियमित रूप से डॉक्टर के पास जाना चाहिए ताकि उनके दांतों की स्वास्थ्य की निगरानी की जा सके। उन्होंने बताया कि  बच्चे को दांतों से संबंधित कोई समस्या है, तो डॉक्टर से सलाह लें और उनके दिए गए उपायों का पालन करें। इस मौके स्कूल के प्रिंसिपल डॉ हरदीप सिंह ने डॉ सुखमीत बेदी का धन्यवाद करते हुए समृति चिन्न देकर सम्मानित किया।  

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here