मनजीत सिंह ‘आप’ के एससी विंग का प्रदेश संयुक्त सचिव नियुक्त

मुकेरियां (द स्टैलर न्यूज़)। मुकेरियां के गांव महदपुर के मनजीत सिंह को आम आदमी पार्टी द्वारा एससी विंग का प्रदेश संयुक्त सचिव नियुक्त किया। मनजीत सिंह पिछले लंबे समय से आप पार्टी के वफादार कार्यकर्ता  रहे हैं, वहां इलाके के लोगों के हर दुख -सुख में दिन -रात खड़े रहे है। नवनियुक्त एससी विंग के प्रदेश संयुक्त सचिव मनजीत सिंह ने नियुक्ति पर पार्टी हाईकमान ,मुख्यमंत्री भगवंत सिंह मान खासकर हल्का इंचार्ज प्रो मुल्तानी एवं मुकेरियां की समूची टीम का धन्यवाद करते हुए कहा उन्हें पार्टी ने जो जिम्मेदारी सौंपी है उसे  पूरी लगन, मेहनत व ईमानदारी से  निभाएंगे। 

Advertisements

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here