Wednesday, October 21, 2026
Home Hoshiarpur बौड़ी मंदिर धर्मशाला महाराज फेरु राम जी गांव बस्सी कलां में तीन...

बौड़ी मंदिर धर्मशाला महाराज फेरु राम जी गांव बस्सी कलां में तीन दिवसीय मेला प्रारंभ

होशियारपुर (द स्टैलर न्यूज़)। बौड़ी मंदिर धर्मशाला महाराज फेरु राम जी चैरीटेबल ट्रस्ट की तरफ से 114वां तीन दिवसीय वार्षिक भंडारा आज से गांव बस्सी कलां (गांव मैहणा) में प्रारंभ हुआ। इस मौके पर सैकड़ों श्रद्धालुओं ने महाराज फेरु राम जी के समक्ष नतमस्तक होकर सर्व मंगल की कामना की।

Advertisements

इस संबंधी जानकारी देते हुए प्रबंधक सदस्य प्रमोद शर्मा एवं बलबीर शर्मा ने बताया कि तीन दिवसीय इस कार्यक्रम में जहां कव्वाल करामत अली मलेरकोटला वाले महाराज फेरु राम जी की महिमा का गुणगान करेंगे वहीं वृंदावन से रास लीला करने के लिए कलाकार श्री राधा माधन एवं पार्टी पधारे हुए हैं। इसके अलावा मोहनानंद संकीर्तन मंडल होशियारपुर की तरफ से संकीर्तन किया जाएगा।

उन्होंने बताया कि राम एवं रासलीला सुबह 10 से 1 बजे तक एवं सायं 4 से 7 बजे तक तथा कव्वालियां रात 9 से 12 बजे तक होंगी। 10 फरवरी को सायं 8 से 10 बजे तक मोहनानंद संकीर्तन मंडल द्वारा संकीर्तन किया जाएगा। 11 फरवरी को अंतिम दिन रास लीला सुबह 9 से 12 बजे तक एवं कव्वालियां 12 से 2 बजे तक होंगी। इस दौरान भंडारा भी आयोजित किया जाएगा।

इस मौके पर राम गोपाल, शक्ति शर्मा, सुखवर्षा शर्मा, विनप गुप्ता, अरुणा शर्मा, दिपाली शर्मा, तरस्वी शर्मा, शिखा शर्मा, अरुण गुप्ता, दीया, खुशी शर्मा, अनु शर्मा, संजीव कालिया, सचिन सरीन सहित अन्य गणमान्य लोग मौजूद थे।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here