आम आदमी पार्टी ने फूंका केंद्र सरकार का पुतला, निकाला रोष मार्च

होशियारपुर(द स्टैलर न्यूज़)रिपोर्ट: गुरजीत सोनू। देश की केंद्र सरकार आम लोगों के साथ धक्केशाही कर रही है लेकिन जो लोग देश में बड़े-बड़े करोड़ों के घोटाले कर रहें उनको हाथ तक नहीं डाल रही। केंद्र सरकार की शह पर ही दिल्ली में आम आदमी पार्टी के दो विधायकों को गिरफ्तार किया गया और भाजपा की शह पर ही पुलिस दिल्ली के सीएम अरविंद केजरीवाल के घर में छापे मार रही हैं के विरोध में आज आम आदमी पार्टी के दोआबा जोन के प्रधान परमजीत सिंह सचदेवा के नेतृत्व में पार्टी आफिस से रोष मार्च निकाली और डीसी दफ्तर के बाहर पीएम नरेंदर मोदी का पुतलां फूंका।

Advertisements

इस दौरान दोआबा जोन के प्रधान परमजीत सिंह सचदेवा ने बताया ये रोष मार्च जोधामल रोड स्थित पार्टी आफिस से शुरू हुआ जो सदर थाना चौक, माहिलपुर अड्डा चौक, शहीद भगत सिंह चौक से होते हुए डीसी दफ्तर के बाहर पहुंचा जहां सभी कार्यकर्ताओं ने केंद्र सरकार के खिलाफ जमकर नारेबाजी की और पीएम मोदी का पुतलां फूंका। उन्होंने बताया रोष प्रदर्शनकारियों ने अपने मुंह पर काली पट्टियां बांध शांतमयी ढंग से रोष जताया।

– आम लोगों की नहीं बल्कि बड़े कारोबारियों लाभ पहुंचा रही है केंद्र सरकार : सचदेवा

सचदेवा ने कहा कि जो लोग देश को लूट कर नीरव मोदी जैसे लोग बैंक को 11 हजार 330 करोड़ का घोटाला कर विदेशों में भाग रहे है उनके खिलाफ केंद्र सरकार कोई कार्यवाही नहीं कर रही। उन्होंने कहा केंद्र सरकार देश के बड़े उद्योगपतियों की सरकार और उन्हें ही और अमीर बनाने के लिए उनके कर्ज को माफ कर रही हैं। उन्होंने कहा ऐसा करने से वो दिल्ली सरकार को नहीं बल्कि आम लोगों को परेशान कर रहे हैं। सचदेवा ने कहा आरबीआई की कुछ दिनों पहले रिपोर्ट आई है कि नोटबंदी से पहले देश में 15 लाख 80 हजार करोड़ नोट मार्किट में थे और अब नोटबंदी के बाद 15 लाख 78 हजार करोड़ नोट मार्किट में चल रहे है। जिससे साफ है कि नोटबंदी का देश को कोई फायदा नहीं हुआ और न ही देश कैश लैस हुआ हैं। जिसकी केंद्र की भाजपा सरकार बार बार दोहाई दे रही थी।

सचदेवा ने कहा कि एक आईएएस आफिस (चीफ सेक्रेटरी) की मौखिक शिकायत के बाद दिल्ली पुलिस द्वारा दिल्ली सरकार के दो विधायकों को गिरफ्तार करना भी केंद्र सरकार की चाल हैं। रोष प्रदर्शन में दोआबा जोन प्रधान परमजीत सिंह सचदेवा, सिटी प्रधान मदन लाल सूद, जनरल सेक्रेटरी पंजाब जसवीर सिंह राजा, रूरल प्रधान गुरविंदर सिंह पाबला, वाईस प्रधान दोआबा जोन गुरविंदर सिंह आनंद, वाईस प्रधान दोआबा जोन गुरध्यान सिंह मुलतानी, सिटी वाईस प्रधान कश्मीर सिंह, महासचिव दोआबा जोन प्रो. हरबंस सिंह, मनीष ठाकुर ब्लाक प्रधान,

जसवीर परमार, जनरल सेक्रेटरी अजय वर्मा, मंगत राम कालिया, जनरल सेक्रेटरी दोआबा जोन करमजीत कौर, मनी गोगियां,हरिकृष्ण काजला, कर्मजीत सिंह बब्बू, पंकज गर्ग, पवन सैनी, गुरप्रीत साहनी, संतोष जी, जसप्रीत कौर रेहल, बसरा जी, हरविंदर सिंह खालसा, वरिंदर सिंह विक्की, महिंदर सिंह संघा, दविंदर कुमार, चरणप्रीत सिंह, मोहिंदर लाल, निर्मल कुमार, अमित शर्मा, अमित नेगी, सुरिंदर सिंह और जसपाल चेची भी मौजूद थे।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here