दुष्कर्म के आरोप में पांच लोगों पर मामला दर्ज

The Stellar News Logo

होशियारपुर (द स्टैलर न्यूज़)। महिला को चिंतपूर्णी लेकर जाने के नाम पर कथित तौर पर उसका शारीरिक शौष्ण करने के नाम पर थाना सदर की पुलिस ने एक डेरे से संबधित पांच लोगों के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया है। जानकारी के मुताबिक किशनपुरा जालंधर की निवासी महिला ने पुलिस को बताया कि वो नंगल में सिथत एक डेरे में जाती थी। उसने बताया कि डेरे के संचालक बाबा मुख्तयार के कहने पर वो बाबा बलदेव तथा सुखा व राज और भोली के साथ चिंतपूर्णी के लिए रवाना हुई थी।

Advertisements

उसने बताया कि आरोपी चौहाल के निक्ट एक मंदिर के पास मकान की तीसरी मंजिल पर ठहर गए। सुबाह करीब चार बजे अन्य सभी चले गए। बाबा बलदेव तथा वो वहीं कमरे में रूक गया। उसने बताया कि बाबा बलदेव ने कथित तौर पर उसे डरा धमका कर उसके साथ दुष्कर्म किया।

पीडि़ता ने बताया कि साजिश में सभी आरोपी शामिल है। पुलिस के मुताबिक उक्त शिकायत के बाद सभी आरोपियों के खिलाफ आईपीसी की धारा 376, 506 के अधीन मामला दर्ज कर लिया है।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here