Thursday, October 29, 2026
Home Hoshiarpur सभ्य समाज के रचयिता हैं धार्मिक कार्यक्रम: पार्षद तलवाड़

सभ्य समाज के रचयिता हैं धार्मिक कार्यक्रम: पार्षद तलवाड़

होशियारपुर(द स्टैलर न्यूज़)रिपोर्ट: गुरजीत सोनू। अजोके युग में विज्ञान ने जितनी मर्जी तरक्की कर ली हो, पर मानसिक शांति का कोई भी विकल्प नहीं निकाल पाया। इस के लिए केवल प्रभु सिमरन ही एक ऐसा साधन है, जिस से आदमी मानसिक शांति प्राप्त कर सकता है। उपरोक्त शब्द भा.ज.पा. महिला मोर्चा, पंजाब की प्रदेश सचिव ,वार्ड नंबर 4 की पार्षद नीति तलवाड़ ने नारायण नगर स्थित सांई धाम मन्दिर में साप्ताहिक कीर्तन के शुरूआत के अवसर पर कहे।

Advertisements

पार्षद नीति तलवाड़ ने कहा कि आधुनिकता की ओर अग्रसर होना बहुत जरूरी है, पर उस के साथ साथ सभ्य रहना अति जरूरी है। उन्होने कहा कि इस के लिए केवल धार्मिक कार्यक्रम ही ऐसे साधन हैं, जो सभ्य समाज की रचना करते हैं। इस मौके पर पार्षद नीति तलवाड़ ने जानकारी देते हुए बताया कि नारायण नगर स्थित सांई धाम मन्दिर में बच्चों को धार्मिक ज्ञान देने के लिए विशेष प्रबंध किया जाएगा और होली महोतसव पर पर्यावरण संरक्षण का संदेश देने हेतु कार्यक्रम का आयोजन भी किया जाएगा।
इस मौके पर श्री मति राज तलवाड़, रजनी तलवाड़, प्रिया सैनी, नीतू थपर, कृष्णा थापर, पूजा थापर, सोनल, हरदीप सैनी, रीटा भोपला, मोनिका, डोली, सविता, सरोज बाला, सोनिया, कृष्णा वर्मा, रजनी, कमलजीत, बबली, ऊषा सूद, हेम कुमारी व वार्ड की अन्य गृहिणियां भी उपस्थित थी।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here