जिले में केंद्रीय योजनाओं का प्रचार करेगा हाईटैक रथ: पार्षद निपुण

होशियारपुर (द स्टैलर न्यूज़)। भारतीय जनता पार्टी द्वारा राष्ट्रीय स्तर पर शुरु किए गए भारत के मन की बात, मोदी के साथ कार्यक्रम के तहत केंद्र सरकार से एक हाईटैक रथ जिला होशियारपुर पंहुच गया है। उक्त जानकारी देते हुए भाजपा जिला महामंत्री श्री निपुण शर्मा ने कहा कि आने वाले लोकसभा चुनावों में भाजपा हर घर तक अपनी पंहुच करना चाहती है। जिसमें इस तरह के विभिन्न कार्यक्रम कार्यकर्ताओं को दिए जा रहे है।

Advertisements

उन्होंने बताया कि 18 फरवरी से 24 फरवरी तक यह हाईटैक रथ पूरे जिले में विभिन्न स्थानों पर जाएगा। इस रथ में बकायदा तौर पर एल.ई.डी. लगी है, जिसमें केंद्र सरकार द्वारा करवाए जा रहे विकास कार्यो और योजनाओं को प्रसारित किया जा रहा है। इसी के साथ भाजपा के चुनावी घोषणापत्र आदि जैसी बातों के लिए देश की जनता भी योगदान दे। उसके लिए सुझाव पेटियां भी आई है। जिनमें से एक जिला भाजपा कार्यालय, शास्त्री मार्किट में आज लगाई गई है। जिसका शुभारंभ जिला भाजपा अध्यक्ष विजय पठानिया के नेतृत्व में हुआ और पूर्व कैबिनेट मंत्री तीक्ष्ण सूद व मेयर शिव सूद, जिला महामंत्री विनोद परमार विशेष तौर पर उपस्थित हुए।

इस मौके पर पूर्व कैबिनेट मंत्री तीक्ष्ण सूद ने कहा कि देश की इतनी बड़ी पार्टी भाजपा होने के बावजूद देश की जनता के बीच में रह कर काम करना जानती है। इसी उद्देश्य से अपने लोकसभा के चुनावी घोषणापत्र में आम जनमानस के सुझाव और पार्टी की बेहतरी के लिए राय मांगने के लिए ऐसी सुझाव पेटियों को लगाया गया है। 27 फरवरी तक यह सुझाव पेटी जिला भाजपा कार्यलय के बाहर रहेगी।

कोई भी नागरिक अपनी राय व सुझाव उस पेटी के पास पार्टी के अधिकृत फार्म (जो सुझाव पेटी के पास मिलेगा) के माध्यम से भर कर उसमें डाल दे। आपके द्वारा भेजे गए बहुमूल्य सुझाव भाजपा राष्ट्रीय नेतृत्व के सामने रखे जाएंगे और उन पर अमल किया जाएगा। इस मौके पर संजू अरोड़ा, हरमेश लाल, सोशल मीडिया इंचार्ज अखिल सूद, विपुल वालिया, जिला युवा मोर्चा अध्यक्ष रणजीत राणा, सैम सिकंद, यशपाल शर्मा, रामदेव यादव, राकेश सैनी मिंटा, रोहित वर्मा, हिमांशु, चेयरमैन ताज, दीपक, कुलविंदर सिंह आदि उपस्थित थे।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here