
होशियारपुर (द स्टैलर न्यूज़): ज़िला संघर्ष कमेटी की ओर से ज़िला अध्यक्ष कर्मवीर बाली की अध्यक्षता में कानून व्यवस्था को लेकर रोष मुजाहरा किया गया। कर्मवीर बाली ने कहा कि जिनके पास पंजाब में गनमैन हैं वो सुरक्षित हैं जिनके पास कुछ नही वो असुरक्षित हैं। आम आदमी के राज में आम आदमी पार्टी के चुने हुये पार्षद ही सुरक्षित नहीं। नशे का करोबार करने वाले कानून पर इतने भारी पड़ रहे हैं कि घरों में दाखिल होकर चुने हुये नमाइंदो को पीट रहे हैं। ऐसा ही वार्ड नम्बर 11 की पार्षद सुमन रानी के साथ हुआ जो आम आदमी की पार्षद है।

पुलिस नशे का कारोबार करने वालों के इतने चालान कर रही है जिससे कोर्ट कचैहरियां भर गई हैं। रोजाना इतने चालान हो रहे हैं जिससे इन्वैस्टिगेशन आफिसर अपने पास ही लैपटोप रखता है, जहां समय मिलता है लैपटोप निकालकर लिखने का काम शुरू हो जाता है। मुलाज़िम इतने कम है जिनके बल पर कानून व्यवस्था को कायम रखना मुश्किल है जिससे आम आदमी असुरक्षित हैं। झप्पटमारी, चोरियां, मारपीट, कत्ल का एक ही कारण है नशा, जिसे रोकने में सरकार नाकाम रही है। नशे को रोकने को लेकर ही पंजाब में सत्ता परिवर्तन हुआ था।
कर्मवीर बाली ने पंजाब के मुख्यमन्त्री भगवन्त मान से अपील करते हुये कहा कि जो लोग आप की पार्टी में नशा बेचने वालों की सहायता करते हैं उन पर अपनी पकड़ मज़बूत करे और पंजाब में कानून व्यवस्था को ठीक करने के लिए पुलिस भर्ती करे। पंजाब की कानून व्यवस्था की स्थिति अति दयनीय है। आम नागरिक भयभीत हैं। इस अवसर पर नवल कालिया, नरिन्द्र सिंह, निर्मल सिंह, गुड्डु सिंह, मदन दत्ता, हरिमित्र, बलविन्दर कुमार आदि उपिस्थत थे।











