भगवान वाल्मीकि जी के दिखाए मार्ग पर चल कर ही समाज में शांति, सद्भावना व भाईचारे को बनाया जा सकता है मजबूत: ब्रह्म शंकर जिंपा

होशियारपुर, (द स्टैलर न्यूज़)। कैबिनेट मंत्री ब्रह्म शंकर जिंपा ने कहा कि भगवान वाल्मीकि जी द्वारा दिखाए गए उच्च आदर्शों पर चलकर ही समाज में शांति, सद्भावना और भाईचारे की भावना को मजबूत बनाया जा सकता है। वे आज 4 लाख 17 हजार रुपए की लागत से घंटा घर के नजदीक भगवान वाल्मीकि जी द्वार के निर्माण कार्य की शुरुआत के दौरान इलाका निवासियों को संबोधित कर रहे थे। इस दौरान उन्होंने भगवान वाल्मीकि जी के मंदिर में माथा टेककर आशीर्वाद भी लिया। उन्होंने कहा कि  करुणा सागर भगवान वाल्मीकि जी संस्कृत भाषा के पितामह थे, जिन्होंने अपनी अमर रचना रामायण के द्वारा बुराई पर अच्छाई की जीत का संदेश दिया।

Advertisements

कैबिनेट मंत्री ने कहा कि आज उन्होंने बहुत ही आस्था के साथ इस कार्य की शुरुआत करवाई है, जो कि उनकी पहली प्राथमिकता थी। उन्होंने कहा कि भगवान वाल्मीकि जी द्वारा रचित रचना रामायण ने लोगों को सदियों तक जीवन का मार्ग सिखाया है। उन्होंने कहा कि पंजाब  सरकार भगवान वाल्मीकि जी के संदेशों के प्रचार व प्रसार के लिए वचनबद्ध है क्योंकि उनकी शिक्षा समाज को एकजुट होने का संदेश देती है। उन्होंने कहा कि भगवान वाल्मीकि जी के द्वार के निर्माण कार्य के साथ-साथ शहर के अन्य इलाकों में भी बुनियादी सुविधाएं पहुंचाने के लिए विशेष कार्य किए जा रहे हैं। इस मौके पर पूर्व पार्षद मोहन लाल पहलवान, वरिंदर शर्मा बिंदू, हंसराज हंस के अलावा अन्य गणमान्य भी मौजूद थे।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here