तीर्थ यात्री बस हादसाः हजारों नम आंखों ने दी सुनीला भसीन और अशोक भाटिया को अंतिम विदाई, हर आंख हुई नम

होशियारपुर (द स्टैलर न्यूज़)। शुक्रवार 17 मई 2024 को देर रात हरियाणा के पलवल में हाईवे पर तीर्थयात्रियों की बस को आग लगने के कारण होशियारपुर से संबंधित परिवारों के सदस्य दुनिया से चले गए थे। आग के कारण मौत का शिकार हुए मोहल्ला कमालपुर निवासी सुनीला भसीन और उनके रिश्तेदार न्यू माडल टाउन निवासी अशोक भाटिया का आज सुबह 11 बजे चोअ पार स्थित शिवपुरी में अंतिम संस्कार किया गया। इस दौरान हजारों की संख्या में मौजूद लोगों ने उन्हें अंतिम विदाई दी।

Advertisements

इस मौके पर केन्द्रीय राज्य मंत्री सोम प्रकाश, कैबिनेट मंत्री ब्रह्मशंकर जिम्पा, भाजपा जिला प्रधान निपुण शर्मा, पूर्व मंत्री सुन्दर शाम अरोड़ा, कमलजीत सेतिया, महामंत्री सुरेश भाटिया बिट्टू, मंत्री अश्वनी गैंद, संजू अरोड़ा, आशा दत्ता, अमरजीत शर्मा, राजपुरोहित, सतगुरु सेवा ट्रस्ट के पदाधिकारी एवं सदस्यों के अलावा शहर की तमाम सामाजिक, धार्मिक एवं राजनीतिक संस्थाओं से जुड़े लोगों ने दिवंगत आत्माओं की शांति की कामना की और शोकाग्रस्त परिवार के साथ दुख सांझा किया।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here