
जम्मू-कश्मीर (द स्टैलर न्यूज़)। जम्मू-कश्मीर के कुपवाड़ा जिले में पुलिस स्टेशन में पुलिसकर्मियों पर हमला करने के आरोप में 16 सैन्यकर्मियों के खिलाफ मामला दर्ज किया गया हैं। इनमें सेना के तीन अधिकारी भी शामिल हैं। सुत्रों के मुताबक मिली जानकारी के मुताबक इस हमलें में पांच पुलिसकर्मी घायल हो गए। एक डिफेंस प्रवक्ता ने कहा कि पुलिस और सेना के जवानों के बीच झगड़ा और मारपीट की खबरें गलत हैं। उन्होंने बताया कि एक ऑपरेशनल मैटर पर पुलिसकर्मियों और एक क्षेत्रीय सेना इकाई के बीच मामूली मतभेदों के बाद मामले को सुलझा लिया गया हैं।

जिन अधिकारियों पर मामला दर्ज किया गया हैं उन पर दंगा करने, हत्या की कोशिश और पुलिस स्टेशन में पुलिस अधिकारियों की किडनैपिंग के आरोप में मामला दर्ज किया गया हैं। खबर के मुताबिक, एक मामले की जांच के तहत पुलिस ने मंगलवार को कुपवाड़ा के बटपोरा गांव में क्षेत्रीय सेना के एक जवान के घर पर छापेमारी की थी। पुलिस एफआईआर के मुताबिक, रात करीब 9:40 बजे सैनिकों ने पुलिस स्टेशन पर धावा बोल दिया और जमकर हंगामा और मारपीट की। फिलहाल मामले की जांच जारी हैं।











