Thursday, October 29, 2026
Home Himachal हमीरपुर जिला में 76.37 % महिलाओं और 67.09 % पुरुष मतदाताओं ने...

हमीरपुर जिला में 76.37 % महिलाओं और 67.09 % पुरुष मतदाताओं ने डाले वोट 

हमीरपुर (द स्टैलर न्यूज़), रिपोर्टः रजनीश शर्मा। हमीरपुर लोकसभा आम चुनाव-2024 में जिला हमीरपुर के पांचों विधानसभा क्षेत्रों में मतदान की कुल प्रतिशतता 71.80 रही। इसके अलावा विधानसभा क्षेत्र 37-सुजानपुर के उपचुनाव में 74.17 प्रतिशत मतदाताओं ने वोट डाले। जबकि, विधानसभा क्षेत्र 39-बड़सर के उपचुनाव में 71.69 प्रतिशत मतदाताओं ने अपने मताधिकार का प्रयोग किया।

Advertisements

 लोकसभा आम चुनाव में मतदान के आंकड़ों की जानकारी देते हुए निर्वाचन अधिकारी एवं जिलाधीश अमरजीत सिंह ने बताया कि लोकसभा आम चुनाव में जिला हमीरपुर के कुल पंजीकृत 4,17,915 मतदाताओं में से 3,00,067 ने मतदान किया। इनमें महिलाओं की संख्या 1,62,093 रही। यानि जिला में लगभग 76.37 प्रतिशत महिलाओं ने और 67.09 प्रतिशत पुरुष मतदाताओं ने अपने मताधिकार का प्रयोग किया।

अमरजीत सिंह ने बताया कि विधानसभा क्षेत्र 36-भोरंज में सबसे कम 68.70 प्रतिशत लोगों ने वोट डाले। सुजानपुर में सर्वाधिक 74.53 प्रतिशत मतदान हुआ। हमीरपुर विधानसभा क्षेत्र में 70.54 प्रतिशत, बड़सर में 72.31 प्रतिशत और नादौन में 72.89 प्रतिशत मतदाताओं ने मतदान किया। जिला के हर विधानसभा क्षेत्र में पुरुषों के मुकाबले महिलाओं ने ज्यादा मतदान किया।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here