Monday, October 19, 2026
Home Hoshiarpur भाजपा और कांग्रेस के बूथ पर दिखी सामाजिक सौहार्द की झलकः कहा,...

भाजपा और कांग्रेस के बूथ पर दिखी सामाजिक सौहार्द की झलकः कहा, राजनीति अपनी जगह रिश्ते अपनी जगह

होशियारपुर (द स्टैलर न्यूज़)। विद्या मंदिर स्कूल में बनाए गए पोलिंग बूथ के बाहर श्री बावा लाल द्वारा मंदिर के समीप भाजपा और कांग्रेस द्वारा लगाए गए बूथों पर सामाजिक सौहार्द का दृष्य देखने को मिला। हालांकि दोनों पार्टियों के कार्यकर्ता अपने-अपने उम्मीदवार के लिए जोर लगा रहे थे, परन्तु उनका आपसी प्रेम और सौहार्द वहां आने वालों को राजनीति से परे आपसी सौहार्द का संदेश दे रहा था।

Advertisements

एक तरफ कांग्रेस नेता हरीश आनंद जहां साथियों के साथ मतदाताओं को उनकी वोट ढूंढकर उन्हें इस संबंधी पर्ची देकर कांग्रेस के पक्ष में लामबंद कर रहे थे तो उनके सामने बैठे भाजपा नेता रमेश ठाकुर भाजपा के पक्ष में लोगों को मतदान के लिए प्रेरित कर रहे थे। दोपहर का खाना आते ही वह एक दूसरे को आवाज लगाकर खाना खाने को कहने लगे तथा उन्होंने एक साथ बैठकर भोजन ग्रहण किया। इस दौरान उन्होंने कहा कि राजनीतिक दंगल एकाध माह का होता है तथा बाकी सभी दिन हमें एक साथ एक शहर और एक गली व मोहल्ले में बिताने होते हैं। ऐसे में राजनीतिक मतभेदों को मनभेद नहीं बनने देना चाहिए।

क्योंकि, ऊपर के बड़े नेता सभी एक हैं तथा नीचे बूथ स्तर के कार्यकर्ता छोटी-छोटी बातों को लेकर मनमुटाव रख लेते हैं। जोकि सरासर गलत है। इसलिए जीत हार से परे एवं राजनीति से हट कर आपसी सौहार्द के लिए हमें अपने रिश्ते खराब नहीं करने चाहिए।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here