
-नए सदस्यों को वर्कशाप आयोजित करके दी संस्था की गतिविधियों की जानकारी-
होशियारपुर (द स्टैलर न्यूज़)। भारत विकास परिषद में शामिल हुए नए सदस्यों को परिषद की गतिविधियों एवं संस्था क्या है संबंधी जानकारी देने हेतु एक दिवसीय वर्कशाप प्रधान प्रमुख समाज सेवी संजीव अरोड़ा की अध्यक्षता में लगाई गई। वर्कशाप का शुभारंभ ज्योति प्रवज्ज्वलित करके एवं वंदे मातरम् गीत के साथ किया गया।

इस मौके पर प्रधान संजीव अरोड़ा ने नए सदस्यों का संस्था में स्वागत करते हुए कहा कि परिषद का प्रत्येक सदस्य निस्वार्थ भाव से मानवता की सेवा कार्यों में लिप्त है। नए सदस्यों को संस्था के पांच सूत्रों (संपर्क, सहयोग, संस्कार, सेवा व समर्पण) की जानकारी देते हुए संजीव अरोड़ा ने सदस्यों को इनका अनुसरन करने की प्रेरणा दी। उन्होंने बतया कि परिषद की स्थापना 10 जुलाई 1963 को दिल्ली में डा. सूरज प्रकाश जी ने की थी। आज करीब 1700 ब्रांचों में एक लाख 10 हजार सदस्य मानव सेवा कर रहे हैं। उन्होंने बताया कि संस्था द्वारा शिक्षा के क्षेत्र, सामाजिक बुराईयों को दूर करने हेतु तथा जरुरतमंद कन्याओं के विवाह पर सहायता सामग्री एवं आर्थिक सहयोग करना व ऐसे कई सामाजिक प्रकल्प चलाए जाते हैं। इसके अलावा पर्यावरण संभाल की दिशा में भी कार्य किए जाते हैं। संजीव अरोड़ा ने बताया कि जल्द ही कृत्रिम अंग वितरण करने हेतु विशाल कैंप आयोजित लगाया जाएगा।
इस मौके पर सचिव दीपक मेहंदीरत्ता ने भी नए सदस्यों को संस्था की गतिविधियों एवं भविष्य में किए जाने वाले प्रकल्पों की जानकारी दी।
इस अवसर पर सीनियर उपाध्यक्ष राजिंदर मोदगिल, जिला सचिव जगमीत सिंह सेठी, कर्नल ललित विग, दविंदर अरोड़ा, एस.के. नकड़ा, लोकेश खन्ना, तिलक राज शर्मा, नवीन कोहली, पवन अरोड़ा, संजीव खुराना, रविंदर भाटिया, विपन शर्मा, वरिंदरजीत सिंह, परवीन पब्बी व अन्य उपस्थित थे।












