
होशियारपुर (द स्टैलर न्यूज़)। शहीद भगत सिंह वैल्फेयर सोसायटी के प्रधान व राष्ट्रीय क्रिकेटर कुलदीप धामी ने मतदान करने उपरांत जनता से अपील की कि यह लोकतंत्र का महापर्व किसी समारोह से कम नहीं है।

उन्होंने कहा कि हम सभी को अपनी वोट का इस्तेमाल करना चाहिए और दूसरों को भी इसके बारे में जागरूक करना चाहिए। उन्होंने कहा कि हमारा वोट हमारे देश के लोकतंत्र की मजबूती के लिए है और हमें इसे हर हाल में करना चाहिए। धामी ने कहा कि हर एक नागरिक को अपनी वोट की कीमत पता होनी चाहिए।











