नशे ने जवानी पर लगाया ग्रहण: निर्मल सिंह

दातारपुर (द स्टैलर न्यूज़)। दातारपुर में बाबा मद्दी शाह स्पोट्र्स क्लब द्वारा आयोजित वालीबाल प्रतियोगिता में आम आदमी म्पर्टी के जिला स्पोट्र्स सेल के अध्यक्ष अंतर्राष्ट्रीय पहलवान निर्मल सिंह मुख्यातिथि के तौर पर उपस्थित हुए। निर्मल सिंह पहलवान ने खिलाडिय़ों को सम्बोधित करते हुए कहा आज नशों ने जवानी को बुरी तरह से जकड़ रखा है रोजाना नौजवान नशे की गिरफ्त में आकर बेशकीमती जानें गंवा रहे हैं जो बहुत ही चिंता का सबब है। उन्होंने कहा आज पांच नदियों के प्रदेश पंजाब में छठा दरिया मादक व्स्स्तुओं का बह रहा है और जवानी को लील रहा है।

Advertisements

पहलवान ने कहा सिर्फ और सिर्फ खेल के मैदान में युवा आएँगे तभी इस बुरी प्रवृति से राहत मिल सकती है उन्होंने कहा खेलों में भाग लेकर ही नौजवान अपना भविष्य संवार सकते हैं और साथ ही सुंदर समाज की कल्पना सार्थक हो सकती है। निर्मल ने कहा इस बार जापान में हुए ओलम्पिक में भारत के खिलाडिय़ों ने अच्छा प्रदर्शन किया तो वहीं पैरालिम्पिक में भी हमारे होनहार दिव्यांग खिलाडिय़ों ने तमाम रिकार्ड भंग कर दिए और देश के युवाओं के लिए आदर्श बन गए हैं। इस अवसर पर रामेश्वर सिंह ,बौबी कौशल अजय कुमार, शक्ति सिंह तथा अन्य उपस्थित थे।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here