
जम्मू-कश्मीर (द स्टैलर न्यूज़)। जम्मू-कश्मीर में यात्रियों से भरी एक बस गहरी खाई में गिर जाने से कई लोगों की मौत हो जाने का समाचार प्राप्त हुआ हैं। फिलहाल 20 यात्रियों के मारे जाने की पुष्टि की गई है। ये सभी हाथरस (उत्तर प्रदेश) के रहने वाले थे। बताया जा रहा हैं कि 25 यात्रियों को सुरक्षित निकाल लिया गया है। सभी को नजदीक के अस्पताल में भर्ती कराया गया है। बस के गहरी खाई में गिरने की सूचना मिलते ही स्थानीय प्रशासन का पूरा अमला मौके पर पहुंच गया और तत्काल बचाव कार्य शुरू कर दिया गया।

जानकारी के मुताबक जम्मू-पूंछ राष्ट्रीय राजमार्ग (144ए) पर अखनूर के टूंगी मोड़ क्षेत्र में एक यात्री बस गहरी खाई में जा गिरी। उत्तर प्रदेश नंबर की यह बस जम्मू से शिवखोड़ी के लिए जा रही था। इस दौरान अखनूर के टूंगी मोड़ में गहरी खाई में जा गिरी। बताया जा रहा है कि बस में लगभग 60 से अधिक यात्री सवार थे। मौके पर एसडीएम अखनूर लेखराज, एसडीपीओ अखनूर मोहन शर्मा, थाना प्रभारी अखनूर तारिक अहमद पर पहुंच कर राहत एवं बचाव कार्य चला रहे हैं।










