Saturday, October 24, 2026
Home Crime व्यक्ति ने अपने परिवार के 8 सदस्यों को कुल्हाड़ी से काटकर उतारा...

व्यक्ति ने अपने परिवार के 8 सदस्यों को कुल्हाड़ी से काटकर उतारा मौत के घाट, फिर खुद लगाई फांसी

मध्य प्रदेश (द स्टैलर न्यूज़)। मध्य प्रदेश के छिंदवाड़ा जिले से एक खौफनाक मामला सामने आया हैं। जहां एक व्यक्ति ने अपने ही परिवार के 8 सदस्यों को कुल्हाड़ी से काटकर उनको मौत के घाट उतार दिया। जिसके बाद आरोपी ने खुद को फांसी लगा ली। यह घटना छिंदवाड़ा जिले की अंतिम सीमा में बसे आदिवासी क्षेत्र के माहुलझिर गांव की है। व्यक्ति ने अपने पूरे परिवार को मौत के घाट क्यों उतारा, इसका पता अभी नहीं चल पाया हैं। पुलिस ने मामले की जांच शुरू कर दी है।

Advertisements

आरोपी की पहचान दिनेश के रूप में हुई है। उसने मां सियाबाइ, भाई श्रवण, भाभी बरातो बाई, भतीजी सेवंती, भतीजी दीपा, बहन पार्वती, भतीजा कृष्ण, पत्नी वर्षा के सिर और गर्दन पर कुल्हाड़ी से वार करके उनकी हत्या कर दी। वारदात को अंजाम देने के बाद गांव के लोगों की चीखने चिल्लाने की आवाज सुनकर आरोपी दिनेश मौके से भागा और फिर उसने एक पेड़ पर खुद को फांसी लगा ली। फिलहाल मामले की जांच जारी हैं।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here