Saturday, October 24, 2026
Home Jammu & Kashmir पुंछ में पाकिस्तानी ड्रोन दिखने पर बीएसएफ जवानों ने किए फायर, भाग...

पुंछ में पाकिस्तानी ड्रोन दिखने पर बीएसएफ जवानों ने किए फायर, भाग निकला ड्रोन

राजौरी/जम्मू (द स्टैलर न्यूज़), रिपोर्ट-अनिल भारद्वाज। सीमा सुरक्षा बल के जवानों ने जम्मू-कश्मीर के पुंछ में नियंत्रण रेखा (एलओसी) के पास कईं राउंड फायर किए। जानकारी के अनुसार एलओसी के पास एक संदिग्ध पाकिस्तानी ड्रोन देखे जाने पर सुरक्षाबलों ने उस पर कई राउंड ठोके, लेकिन अपने क्षेत्र से भाग निकला। बुधवार को जानकारी देते हुए अधिकारी ने बताया कि मंगलवार देर रात खानेतर गैरीसन में सतर्क बीएसएफ ने सीमा पार से ड्रोन की गतिविधि देखी। जवानों ने ड्रोन को गिराने के लिए उस पर तीन दर्जन से अधिक राउंड फायरिंग की।

Advertisements

अधिकारियों ने बताया कि अलर्ट जारी कर दिया गया है और पूरे इलाके की सख्त घेराबंदी कर दी गई। इलाके की तलाशी के लिए आज सुबह व्यापक तलाशी अभियान चलाया गया। जेके पुलिस ने सीमा पार से हथियार और नशीले पदार्थ गिराने के उद्देश्य से उड़ाए गए ड्रोन के बारे में सूचना देने वाले को 3 लाख रुपये का नकद इनाम देने की घोषणा की थी। इससे नशीले पदार्थ बरामद हो सकते हैं।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here