Tuesday, October 20, 2026
Home Hoshiarpur अंडर-19 में होशियारपुर ने नवांशहर को पारी व 57 रनों से दी...

अंडर-19 में होशियारपुर ने नवांशहर को पारी व 57 रनों से दी करारी हार: डा. रमन घई

होशियारपुर (द स्टैलर न्यूज़)। पंजाब क्रिकेट एसोसिएशन की तरफ से करवाई जा रही अंतर जिला अंडर-19 दो दिवसीय क्रिकेट टूर्नामैंट में कप्तान हैरल वशिष्ट की शानदार गेंदबाजी व ऐशवीर की शानदार बल्लेबाजी की बदौलत नवांशहर को पारी व 57 रनों को हराकर शानदार जीत प्राप्त की। जानकारी देते हुए सचिव डा. रमन घई ने बताया कि टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करते हुए नवांशहर की टीम 34.1 ओवरों में मात्र 73 पर सीमट गई। होशियारपुर की तरफ से शानदार गेंदबाजी करते हुए कप्तान हैरल वशिष्ट ने 7 विकेट व आर्य़न अरोड़ा ने 3 विकेट प्राप्त किए। होशियारपुर टीम ने अपनी पारी में 202 रन बनाए।

Advertisements

जिसमें ऐशवीर ने 59, उपलक्ष्य सिंह रठौर ने 31, जसकरन सिंह रंधावा ने 27, अगमवीर सिंह 20, साहिल सहौत्रा ने 20, आर्यन अरोड़ा ने 15 रन बनाए। नवांशहर की तरफ से गेंदबाजी करते हुए जसदीप ने 4, मनप्रीत ने 3, वंश भल्ला 2 विकेट प्राप्त किए। दूसरी पारी में नवांशहर की टीम 72 रन पर सिमट गई। होशियारपुर की तरफ से गेंदबाजी करते हुए कप्तान हैरल वशिष्ट ने दूसरी पारी में भी 8 विकेट व रिशव कुमार ने 1 व हषिर्त नंदा ने 1 विकेट प्राप्त की। कप्तान हैरल ने मैच में कुल 15 विकेट प्राप्त किए। इस प्रकार होशियारपुर ने पारी व 57 रनों से नवांशहर को करारी हार दी।

इस जीत पर एचडीसीए के अध्यक्ष दलजीत सिंह खेला ने खिलाड़ियों को इस शानदार जीत पर बधाई दी और आगे भी शानदार खेलने के लिए प्रेरित किया। इस मौके पर इस जीत पर जिला कोच दलजीत सिंह, जिला ट्रेनर व राष्ट्रीय क्रिकेटर कुलदीप धामी, कोच दलजीत धीमान, जिला महिला कोच दविंदर कौर कल्याण, अशोक शर्मा, सोढ़ी राम ने जीत पर शुभकामनाएं दी। इस मौके डा. रमन घई ने खिलाड़ियों को भविष्य में और अच्छा प्रदर्शन करने के लिए तथा होशियारपुर का नाम रोशन के लिए प्रेरित किया। उन्होंने बताया कि होशियारपुर की टीम अगला मुकाबला 3-4 जून को कपूरथला के साथ होशियारपुर में खेलेगी।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here