Saturday, October 17, 2026
Home Crime भाजपा प्रत्याशी करण भूषण के काफिले ने 4 लोगों को रौंदा, 2...

भाजपा प्रत्याशी करण भूषण के काफिले ने 4 लोगों को रौंदा, 2 की मौत

उत्तर प्रदेश (द स्टैलर न्यूज़)। उत्तर प्रदेश के गोंडा में एक भीषण सड़क हादसा होने का समाचार प्राप्त हुआ हैं। इस हादसे में दो बच्चों की मौत हो गई। गोंडा लोकसभा सीट से भारतीय जनता पार्टी के प्रत्याशी करण भूषण सिंह के काफिले से यह हादसा हुआ है। भाजपा प्रत्याशी के काफिले में शामिल अनियंत्रित पुलिस स्कॉर्ट की गाड़ी ने बाइक सवार को जोरदार टक्कर मारी। जिसके बाद बाइक सवार दो बच्चों की मौके पर ही मौत हो गई। अन्य दो राहगीर भी गंभीर रूप से घायल हुए हैं।

Advertisements

इस दुर्घटना के बाद सभी मौके से फरार हो गए थे। कैसरगंज से मौजूदा भाजपा सांसद बृजभूषण शरण सिंह के बेटे करण भूषण सिंह के काफिले से हुए इस हादसे ने गोंडा में हलचल तेज कर दी है। घटना की सूचना मिलते ही मौके पर पहुंची। दोनों की मौत से अक्रोशित भीड़ ने स्थानीय सीचसी का घेराव किया। लोग आरोपियों के खिलाफ कार्रवाई की मांग कर रहे हैं।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here