Sunday, October 25, 2026
Home International तेज़ रफ़्तार यात्री बस खाई में गिरी, 28 की मौत

तेज़ रफ़्तार यात्री बस खाई में गिरी, 28 की मौत

पाकिस्तान (द स्टैलर न्यूज़)। पाकिस्तान के बलूचिस्तान प्रांत में एक तेज़ रफ़्तार यात्री बस के पलट जाने और खाई में गिरने 28 लोगों की मौत हो जाने का दुखद समाचार प्राप्त हुआ हैं। मीडिया रिपोर्ट्स में यह जानकारी दी गई है। बस तुर्बत से बलूचिस्तान प्रांत की राजधानी क्वेटा जा रही थी और क्वेटा से लगभग 700 किलोमीटर दूर वाशुक शहर के पास एक खाई में गिर गई।

Advertisements

रिपोर्ट के मुताबिक, हादसा तेज रफ्तार के कारण हुआ। बचाव अधिकारियों के हवाले से बताया कि हादसा यात्री बस का टायर फटने के कारण हुआ। इस हादसे में 28 लोगों की मौत हो गई और करीब 22 लोग घायल हो गए जिन्हें अस्पताल दाखिल करवाया गया हैं। हादसे की सूचना मिलते ही पुलिस टीम भी मौके पर पहुंच गई थी और मामले की जांच जारी हैं।  

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here