Wednesday, October 28, 2026
Home Himachal बड़सर, सुजानपुर और हमीरपुर में होगी मतों की गणना

बड़सर, सुजानपुर और हमीरपुर में होगी मतों की गणना

हमीरपुर (द स्टैलर न्यूज़), रिपोर्टः रजनीश शर्मा। जिलाधीश एवं संसदीय क्षेत्र हमीरपुर के निर्वाचन अधिकारी अमरजीत सिंह ने बताया कि मतदान के बाद जिला हमीरपुर के पांचों विधानसभा क्षेत्रों की ईवीएम-वीवीपैट को स्ट्रांग रूम्स में रख दिया गया है। जिला के 532 मतदान केंद्रों की मतदान टीमों से ईवीएम-वीवीपैट की प्राप्ति और स्ट्रांग रूम्स को विभिन्न उम्मीदवारों या उनके प्रतिनिधियों की उपस्थिति में सील करने की प्रक्रिया शनिवार शाम से रविवार तड़के तक पूर्ण कर ली गई।

Advertisements

अमरजीत सिंह ने बताया कि विधानसभा क्षेत्र भोरंज, हमीरपुर और नादौन की ईवीएम-वीवीपैट के लिए ब्वायज सीनियर सेकेंडरी स्कूल हमीरपुर में, विधानसभा क्षेत्र सुजानपुर की ईवीएम-वीवीपैट के लिए राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक पाठशाला सुजानपुर में और विधानसभा क्षेत्र बड़सर की ईवीएम-वीवीपैट के लिए डिग्री कालेज बड़सर में स्ट्रांग रूम्स बनाए गए हैं। 4 जून को मतों की गणना भी इन्हीं तीन स्थानों पर होगी। अमरजीत सिंह ने बताया कि तीनों स्थानों पर मतगणना के लिए सभी आवश्यक प्रबंध किए गए हैं।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here