93 बोतलें अवैध शराब सहित एक काबू

होशियारपुर(द स्टैलर न्यूज़)रिपोर्ट: समीर सैनी। एसएसपी जे. इलनचेलियन के निर्देशानुसार सुखविंदर सिंह डी.एस.पी. सब डिवीजन एच.पी.आर. के नेतृत्व में आसामाजिक तत्वों के खिलाफ चलाई मुहिम दौरान तिथि 26 फरवरी 2018 को रजेश कुमार एस.आई. थाना सदर होशियारपुर की अगुवाई में ए.एस.आई. बलविंदर सिंह पुलिस पार्टी के साथ चक्क साधू पंजाब स्टेट की हद से करीब 250/300 मीटर पीछे सडक़ के किनारे विनय कुमार उर्फ बंटी पुत्र प्रभात सिंह निवासी दयाल कालोनी अड्डा बजवाड़ा थाना सदर होशियारपुर के पास तीन बोरे प्लास्टिक में से 33 बोतले शराब अंग्रेजी मार्का (कुल 24750 एम.एल.) 40 बोतले शराब मार्का मोटा संतरा (कुल 30 हजार एम.एल.) और 20 बोतले शराब नाजायज ( कुल 15000 एम.एल.) बरामद हुई। जिसके खिलाफ मामला नं 22 तिथि 26 फरवरी 2018 अधीन धारा 61-1-14 आबकारी एक्ट थाना सदर होशियारपुर ने दर्ज कर लिया।

Advertisements

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here