
होशियारपुर (द स्टैलर न्यूज़)। होशियारपुर के वार्ड 32 से नवनिर्वाचित कांग्रेस पार्षद अलका के पति लवकेश उर्फ लव को नशा तस्करी के मामले में अदालत ने दो वर्ष की सजा सुनाई है। गौरतलब है कि थाना सिटी ने 2022 में 62 ग्राम हेरोइन के साथ लव को काबू किया था।

फैसले के बाद राजनीतिक गलियारों में भी इस मामले की चर्चा तेज हो गई है। जब वरिष्ठ कांग्रेस नेता सुंदर शाम अरोड़ा से इस संबंध में प्रतिक्रिया ली गई तो उन्होंने कहा, “मुझे इस मामले की कोई जानकारी नहीं है।”












