सरकार चलाने में फेल केजरीवाल बने फरजीवाल:विधायक अरोड़ा

MLA News pics-कहा, दिल्ली में सफाई सेवकों को पक्का करना तो दूर वेतन भी नहीं दे रही दिल्ली सरकार-
होशियारपुर। दिल्ली में सफाई सेवकों को पक्का करने की बात कहने वाले केजरीवाल ने उन्हें पक्का तो क्या करना था वे उन्हें वेतन भी नहीं दे पा रहे हैं। इसके चलते मजदूरों को हड़ताल करने को मजबूर होना पड़ा है। केजरीवाल दिल्ली में सरकार चलाने में फेल साबित हो रहे हैं तथा केजरीवाल अपनी कार्यप्रणाली के चलते वे फरजीवाल बन चुके हैं। उक्त बात जिला कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष एवं विधायक सुन्दर शाम अरोड़ा ने कार्यकर्ताओं की बैठक में कही। उन्होंने कहा कि एक तरफ जहां प्रदेश की अकाली-भाजपा सरकार का सफाई कर्मियों के प्रति रवैया ठीक नहीं हैं वहीं दिल्ली की केजरीवाल सरकार ने भी सफाई कर्मियों की मांगों व समस्याओं को अनदेखा किया है। विधायक अरोड़ा ने कहा कि दिल्ली में जहां केजरीवाल की सरकार है वहीं एम.सी.डी. पर भाजपा काबिज है, ऐसे में दोनों की जंग में दिल्ली निवासी और कर्मचारी परेशान हो रहे हैं। दिल्ली में केजरीवाल पूरी तरह से फेस साबित हो रहे हैं, क्योंकि सफाई सेवकों के अलावा दिल्ली मं पड़ते स्कूलों के अध्यापक और अस्पतालों के डाक्टरों का हड़ताल पर होने से साफ है कि केजरीवाल सरकार चलाने के काबिल ही नहीं हैं। उन्होंने कहा कि केजरीवाल ने सत्ता में आने से पहले सफाई कर्मियों से उन्हें पक्का करने का वायदा किया था और अब जबकि वायदा पूरा करने का समय आया तो वे अपनी जिम्मेदारी से भाग रहे हैं। विधायक अरोड़ा ने कहा कि जिस पार्टी ने दिल्ली की ऐसी दुर्दशा कर दी हो उससे सुधार की उम्मीद कैसे की जा सकती है। जो पार्टी अपनी जिम्मेदारी का निर्वाह करने के स्थान पर आरोप-प्रत्यारोप पर अपना समय बर्बाद करती हो उससे विकास तथा कर्मियों के हित की आशा करना ही बेकार है। विधायक अरोड़ा ने कहा कि कांग्रेस सरकार के समय दिल्ली का जो विकास हुआ वह किसी रिकार्ड से कम नहीं है। दिल्ली ही नहीं बल्कि देश की जनता जान चुकी है कि विकास और कर्मियों की भलाई सिर्फ और सिर्फ कांग्रेस सरकार में ही सुरक्षित है। इस मौके पर पार्षद सरवन सिंह, एडवोकेट राकेश मरवाहा, पार्षद कमलजीत कम्मा, कुलविंदर सिंह हुंदल, बिट्टू, सुदर्शन धीर, तीर्थ राम व पार्षद सुरिंदर शिंदा, मीडिया इंचार्ज सुमेश सोनी, कमलजीत भट्टी, परमजीत सिंह पम्मा, रमेश डडवाल सहित अन्य कांग्रेसी नेता व कार्यकर्ता मौजूद थे।

Advertisements

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here