झारखंड और देश के अन्य प्रदेशों के वनवासियों के लिए चलाई जा रही समाज कल्याण योजनाएं:डा. रजनीश अरोड़ा

CLS_0123-सोनालीका ग्रुप ऑफ इंडस्ट्री ने वनवासी लोगों के उत्थान के लिए हर तरह की सहायता देने की बचन बद्धता दोहराई-संजीवनी शरणम में जिला वनवासी कल्याण आश्रम ने आयोजित किया कार्यक्रम-
होशियारपुर। जिला वनवासी कल्याण आश्रम होशियारपुर द्वारा एक कार्यक्रम का आयोजन स्थानीय संजीवनी शरणम में अशोक चोपड़ा जी जिला संघचालक होशियारपुर की अध्यक्षता में किया गया। इस कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के तौर पर सोनालीका ग्रुप ऑफ इंडस्ट्री के वाइस चेयरमैन अमृत सागर मित्तल जी उपस्थित हुए। मुख्य वक्ता के तौर पर पंजाब टेक्निकल यूनिवर्सिटी के पूर्व वाइस चांसलर डा. रजनीश अरोड़ा विशेष तौर से पहुंचे। इस अवसर पर डा. रजनीश अरोड़ा ने आए हुए नगर के मुख्य उद्योगपतियों, शिक्षाविदों, सामाजिक एवं धार्मिक प्रतिनिधियों को संबोधित करते हुए वनवासी कल्याण आश्रम द्वारा झारखंड तथा देश के अन्य राज्यों में वहां के वनों में रह रहे लोगों के उत्थान किए जा रहे समाज कल्याण कार्यों की जानकारी दी। उन्होंने बताया कि पंजाब शाखा ने झारखंड राज्य में वहां रह रहे वनवासी लोगों के उत्थान के लिए राज्य को गोद लिया हुआ है तथा वनवासी कल्याण आश्रम द्वारा वनवासी लोगों को स्वास्थ्य सेवाओं के अलावा उन्हें अन्य मूलभूत सेवाएं मुहैया करवाई जा रही हैं। जिन लोगों तक सरकार नहीं पहुंच पा रही वहां पर भी वनवासी कल्याण आश्रम द्वारा लोगों से संपर्क करके उन्हें जागरुक किया जा रहा है ताकि वे भी देश की मुख्यधारा के साथ जुड़ सकें। उनके सामाजिक तथा धार्मिक व अन्य जरुरतों की पूर्ति के लिए वनवासी कल्याण आश्रम पंजाब शाखा, पंजाब से दानी सज्जनों के सहयोग से जो भी राशि एवं सामग्री एकत्रित करती है, उसे वहां वनवासी क्षेत्र में भेजा जाता है ताकि वहां के लोगों का जीवन स्तर को बेहतर बनाया जा सके और वे भी बेहतर जिंदगी व्यतीत कर सकें।

Advertisements

CLS_0127डा. रजनीश अरोड़ा ने बताया कि झारखंड में वनवासी कल्याण आश्रम के लगभग 660 केन्द्रों में कार्यकर्ता दिन रात मेहनत से वनवासी लोगों की समस्याओं को हल करने के लिए तत्पर रहते हैं। उन्होंने बताया कि इन केन्द्रों में 350 शिक्षा केन्द्रों के अलावा चिकित्सालय, धार्मिक स्थान, स्कूलों में लडक़ों व लड़कियों के लिए अलग-अलग छात्रावास की सुविधा वनवासी कल्याण आश्रम द्वारा प्रदेश में मुहैया करवाई जा रही है। इस संबंधी डा. अरोड़ा ने समूह उपस्थित नगर निवासियों को देश के वनवासी लोगों के जीवन स्तर को ऊंचा उठाने तथा उनके उत्थान के लिए अपना सहयोग देने की अपील की ताकि देश के वनवासी क्षेत्र में रह रहे हमारे इन बहन-भाईयों के जीवन में भी खुशियां लाई जा सकें। इस अवसर पर मुख्य अतिथि अमृत सागर मित्तल जी ने वनवासी कल्याण आश्रम द्वारा झारखंड में किए जा रहे कार्यों की सराहना करते हुए कहा कि इस कार्य में लगे हुए वनवासी कल्याण आश्रम के स्वयं सेवकों का मनोबल बढ़ाने के लिए हम सभी को ऐसे लोगों के साथ कंधे से कंधा मिलाकर अपना पूरा योगदान देना चाहिए। उन्होंने इस अवसर पर वनवासी कल्याण आश्रम पंजाब को झारखंड में वनवासी लोगों के कल्याण के लिए किए जा रहे कार्यों में अपना सहयोग हमेशा देते रहने की बचनबद्धता दोहराई।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here