
चंडीगढ़। आज पंजाब प्रदेश कांग्रेस कमेटी के प्रधान कैप्टन अमरेन्द्र सिंह ने मिशन 2017 के तहत कंग्रेस को पुन: सत्ता में लाने के लिए की जा रही तैयारियों को एक नई शुरुआत देते हुए 2017 के चुनाव की रणनीत के लिए पंजाब के अलग-अलग क्षेत्रों के विशेषज्ञों तथा पंजाब कांग्रेस के अग्रणीय नेताओं को शामिल करके एक 10 सदस्यीय टीम का गठन किया है। इस टीम में पंजाब के पूर्व राजस्व मंत्री मनप्रीत सिंह बादल, पूर्व सी.एल.सी. नेता सुनील जाखड़ सहित डा. राज कुमार चब्बेवाल चेयरमैन पी.पी.सी.सी. एस.सी. डिपार्टमैंट को शामिल किया गया है। इन अग्रणीय नेताओं के अलावा पंजाब के पूर्व चीफ सचिव के.आर. लखनपाल, पूर्व चीफ सचिव जय सिंह गिल, पंजाब एग्रिकल्चरल यूनिवर्सिटी के पूर्व वाइस चांसलर के.एस. औलख, पूर्व पंजाब व हरियाणा हाई कोर्ट के जज जस्टिस महिताब गिल, प्रमुख अर्थ शाी डा. सुच्चा सिंह गिल, पूर्व चीफ जनरल मैनेजर प.आई.डी.बी. गुरप्राप सिंह मान, पार्टी के स्टूडैंट नेता गोबिंद खटड़ा तथा प्रसिद्ध गायक रब्बी शेरगिल शामिल हैं।
इस कोर कमेटी में जहां एक तरफ पंजाब की सभी मौजूदा समस्याओं जैसे आर्थिक मंदहाली, पंजाब से इंडस्ट्री का कलायन, पंजाब में नशों की समस्या तथा अन्य और ऐसे मुद्दों का विस्तार पर विशलेक्ष्ण आने वाले चुनाव तथा चुनाव घोषणा पत्र के लिए कांग्रेस की रणनीति तैयार करेगी, वहीं पंजाब में मौजूद 90 लाख से अधिक युवा वर्ग की समस्याओं का हल ढूंढ कर उसे भी कांग्रेस के साथ जोडऩे के लिए और भी बेहतर ढंग से प्रयास करेगी।
इस मौके पर डा. राज कुमार चब्बेवाल ने कैप्टन अमरेन्द्र सिंह का उनपर विश्वास व्यक्त करके यह जिम्मेदारी सौंपने के लिए धन्यवाद किया तथा भरोसा दिलाया कि वह पंजाब प्रदेश कांग्रेस तता कैप्टन अमरेन्द्र सिंह की उम्मीदों पर खरा उतरने के लिए पूरी ईमानदारी और निष्ठा के साथ कांग्रेस की तरक्की के लिए हर संभव प्रयास करेंगे।












