Sunday, October 18, 2026
Home Latest सरकारी मशीनरी का दुरुपयोग नहीं बदार्शत करेंगे भाजपा कार्यकर्ता: नितिन गुप्ता नन्नू

सरकारी मशीनरी का दुरुपयोग नहीं बदार्शत करेंगे भाजपा कार्यकर्ता: नितिन गुप्ता नन्नू

होशियारपुर (द स्टैलर न्यूज़),रिपोर्ट: मुक्ता वालिया। मंगलवार 7 मई को इलैक्शन कमिशन की टीम द्वारा परमिट होर्डिंग्स हटवाने व पोस्टर फाडऩे का प्रदेश भाजपा युवा मोर्चा वाईस प्रधान नितिन गुप्ता नन्नू ने कड़ा विरोध किया। विज्ञप्ति जारी करते हुए नन्नू ने बताया कि पंजाब की 13 सीटों पर कांग्रेस का बुरा हाल हो चुका है। अपनी हार को देखते हुए कैप्टन सरकार बौखला गई है।

Advertisements

उन्होंने बताया कि होशियारपुर के गांव मुस्तापुर में पहुंची इलैक्शन कमिशन की टीम द्वारा सरकार के ईशारे पर उन घरों व स्थानों को टारगेट किया गया यहां पर अकाली-भाजपा प्रत्याशी सोम प्रकाश के होर्डिंग्स व पोस्टर लगे हुए थे। इलैकशन कमिशन की टीम द्वारा उन स्थानों से पोस्टर फाडऩे व होर्डिंग्स हटवाने शुरु किए जिसका गांव निवासियों व अकाली भाजपा समर्थकों ने विरोध किया और इलैक्शन कमिशन टीम की गाड़ी भी घेर ली।

हालांकि जब टीम सदस्यों को होर्डिंग्स और परमिशन संबंधित जरुरी दस्तावेज दिखाए तो उन्होंने लिखित रुप से माफीनामा भी दिया। नन्नू ने बताया कि कैप्टन सरकार अपनी हार देखते हुए लोगों की कचहरी में स्वंय जवाव देने के बजाए सरकारी मशीनरी को आगे कर रही है। उन्होंने चेतावनी देते कहा कि अगर इलैक्शन कमिशन द्वारा पुन: कोई ऐसा काम किया गया, तो भाजपा कार्यकर्ता उसे कभी भी बदार्शत नहीं करेंगे।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here