भगवान राम के जयघोष के बीच विधिपूर्वक हुआ राज्याभिषेक, श्रद्धालुओं ने पुष्प वर्षा करके किया प्रभु का स्वागत

होशियारपुर (द स्टैलर न्यूज़),रिपोर्ट: गुरजीत सोनू/ जतिंदर प्रिंस। श्री राम लीला कमेटी होशियारपुर की तरफ से दशहरा महोत्सव के उलक्ष्य में करवाई जा रही श्रीराम लीला के अंतिम दिन भगवान राम का राज्याभिषेक का मंचन किया गया। इस मौके पर भघान का पावन स्वरुपों की शोभायात्रा निकाली गई। जोकि सनातन धर्म स्कूल, गौशाला बाजार से प्रारंभ हुई और शहर के अलग-अलग बाजारों से होती हुई श्री राम लीला मैदान पहुंची। जहां पर श्रद्धालुओं ने पुष्प वर्षा करके प्रभु का स्वागत किया। इस अवसर पर अलग-अलग भजन मंडिलियों ने प्रभु राम की महिमा का गुणगान करके उपस्थिति को मंत्रमुग्ध कर दिया।

Advertisements

-श्री राम लीला कमेटी की तरफ से आयोजित दशहरा महोत्सव राज्याभिषेक के साथ संपूर्ण

इस मौके पर विशेष तौर से पहुंचे किशोर शर्मा एडं पार्टी, होशियारपुर वालों ने प्रभु भजनों से सभी को भगवान राम के राज्याभिषेक की बधाई दी। इस दौरान उनके द्वारा गाए भजनों पर सभी उपस्थित भक्तजन भक्ति के रंग में खूब नाचे। इस अवसर पर मंत्रोच्चारण के साथ भगवान का राज्याभिषेक किया गया। भगवान का राज्याभिषेक होते ही पूरा पंडाल भगवान राम के जयकारों से गूंज उठा।

इस मौके पर कमेटी के प्रधान व मेयर शिव सूद ने उपस्थित एवं शहर निवासियों को राज्याभिषेक की बधाई दी और मेला शांतिपूर्वक संपन्न होने पर सभी द्वारा दिए गए सहयोग के लिए आभार व्यक्त किया। इस अवसर पर कमेटी द्वारा मेले में सहयोग देने वालों एवं अन्य गणमान्यों का सम्मान भी किया गया।


इस मौके पर प्रधान शिव सूद, गोपी चंद कपूर, प्रदीप हांडा, आर.पी. धीर, डा. बिन्दुसार शुक्ला, कमल वर्मा, हरीश आनंद, राजिंदर मोदगिल, कृष्ण गोपाल आनंद, राकेश सूरी, राकेश डोगरा, अश्विनी गैंद, निपुण शर्मा, अश्विनी शर्मा, नरोत्तम शर्मा, मनोहर लाल जैरथ, पंडित मदन मोहन कालिया, पंडित सुरजीत शर्मा, मनोज दत्ता, लेक्चरार कृष्ण गोपाल, शिव कुमार काकू, वरुण कैंथ, रघुवीर बंटी नंबरदार, विपुल वालिया, पंडित दीपद शारदा, हैप्पी नैय्यर, तरसेम मोदगिल, भगत विजय, राज कुमार रामा, बंसी लाल भाटिया, दीपक वालिया, शिव जैन, कपिल हांडा, संजय चौधरी, योगेश कुमरा, संजीव ऐरी, दीप वालिया, पिंकी सूद एवं कुनाल आदि सहित बड़ी संख्या में पहुंचे श्रीराम भक्तों ने श्री राम लीला का मंचन देखा और प्रभु की महिमा का गुणगान किया।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here