विभिन्न धार्मिक संगठनों ने दी भजन सम्राट विनोद अग्रवाल को श्रद्धांजलि 

होशियारपुर(द स्टैलर न्यूज़),रिपोर्ट: गुरजीत सोनू। शहर के विभिन्न धार्मिक व सामाजिक संगठनों के प्रतिनिधियों ने श्री गोबिंद गौधाम गऊशाला के प्रांगण में भजन सम्राट विनोद अग्रवाल को नम आंखों से श्रद्धांजलि भेंट की। अपने संबोधन में संगठनों के प्रतिनिधियों ने कहा कि भजन सम्राट विनोद अग्रवाल ने सनातन धर्म के उत्थान के लिए संकीर्तन के माध्यम से जो योगदान दिया है वो कभी भुलाया नहीं जा सकता। उनकी भजन शैली सदैव ही प्रभु चरणों से जोड़ती थी।
बेशक आज श्री विनोद अग्रवाल शारीरिक रूप से हमारे बीच नहीं है परंतु अपनी मधुरमयी बाणी से वो सदैव लोगों के दिलों में वसे रहेंगे। उनके अकस्मात निधन से समाज को जो क्षति हुई है वह कभी पूरी नहीं हो सकती।  सभी संगठनों द्वारा दिवंगत आत्मा की शांति के लिए गायत्री मंत्र का उचारण किया गया तथा शांति पाठ किया गया।
इस अवसर पर एडवोकेट राकेश मरवाहा, दलीप बिल्ला, कुलदीप सिंह, सेठ नवदीप अग्रवाल, हरीश खोसला, पार्षद मोहन लाल पहलवान, कृष्ण चौबे, कमल वर्मा, बलराम कुमार भारद्वाज, प्रमोद शर्मा, अश्विनी छोटा, सुभाष भल्ला, चेतन सूद, दीपक शारदा, रघुवीर बंटी, रविंदर अग्रवाल, पवन शर्मा, पंडित संजीव शर्मा, जतिंदर कुमार शर्मा, रविंदर सैनी, कृष्ण गोपाल आनंद, सदाशिव गुप्ता, सुभाष शर्मा, जतिंदर गुप्ता, जगमोहन विज, रवि वर्मा, मोहित शर्मा, सतीश शर्मा, पवन कुमार, भोल कुमार, महिंदर पाल, कृष्ण देव महिंद्रु, त्रिवेणी गुप्ता, अनूप कुमार, सुखदेव सिंह, विनोद कपूर, बी.डी. सूद, नीरज शर्मा, रजिंदर कुमार, सुशील जैन, अभिषेक कौशल, मनोज शर्मा, गोपाल जी, ओमकार त्रेहन, लक्षमी नारायण, अरविन्द शर्मा, शाम सुंदर महिंद्रु, हरीश शर्मा, गुलशन नंदा, एडवोकेट सुनील पराशर, पिताबर शर्मा, मुकेश नंदन, सुमन, नीति विज व अन्य मौजूद थे।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here