गोवर्धन पूजा का हिंदू धर्म में विशेष महत्व : खन्ना

होशियारपुर(द स्टैलर न्यूज़),रिपोर्ट: गुरजीत सोनू। गोवर्धन पूजा का भारत तथा हिंदू धर्म में विशेष महत्व है। उक्त विचार भाजपा के राष्ट्रीय उपाध्यक्ष अविनाश राय खन्ना ने शिव मंदिर बंसी नगर में गोवर्धन पूजा के उपलक्षय में आयोजित कार्यक्र म में कहे। उन्होंने कहा कि यह पर्व पर गऊधन की समृद्धि के साथ साथ राष्ट्र की समृद्धि का भी प्रतीक है।

Advertisements

इस अवसर पर उन्होंने इलाका निवासियों को बधाई देते हुए गऊधन की सुरक्षा तथा इसके रख रखाव पर विशेष ध्यान देते हुए राष्ट्र समृद्धि में अपना योगदान देना चाहिए। खन्ना ने कहा कि अपनी आने वाली पीढियों को धर्म ज्ञान देने तथा उन्हें धर्म से जोड़े रखने के लिए हमें खुद धार्मिक पर्वो को विधिपूर्वक मनाकर युवा पीढ़ी को धर्म तथा मर्यादा का संदेश देना चाहिए।

इस मौके पर बंसी नगर वैलफेयर सोसायटी की तरफ से श्री खन्ना को सम्मानित भी किया गया। इस मौके पर डा. रमन घई. विजय अग्रवाल, राजेश नकड़ा, उमेश जैन, राज कुमार बिल्ला, अशोक कुमार, विक्रांत शर्मा, अमित पटियाल, मौंटी, पं. विकाल तिवारी, लक्की डींगरा, प्रभा देवी, कांता देवी, रीटा, अनीता तिवारी, रेनू, ज्योति, नीलम, मान्या कोहली, राजेश, विजय और नीला वती आदि भी उपस्थित थी।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here