जनता को ‘आप’ नीतियों से रुबरु करवाएगी प्रचार वैन: परमजीत सचदेवा

photo_2016-11-03_13-44-03
होशियारपुर। आम आदमी पार्टी की जनहितैषी नीतियों और सरकार आने पर पंजाब के विकास के लिए करवाए जाने वाले कार्यों की जानकारी देने हेतु होशियारपुर से आप उम्मीदवार परमजीत सिंह सचदेवा की अगुवाई में प्रचार वैन रवाना की गई। जो लोगों को आम आदमी पार्टी संबंधी विस्तृत जानकारी देती हुई केजरीवाल सरकार की दिल्ली में प्राप्त की गई उपलब्धियों से भी रूबरू करवाएंगी। इस मौके पर परमजीत सिंह सचदेवा ने बताया कि प्रचार वैन मोहल्ला-मोहल्ला, गांव-गांव जाकर प्रचार करेगी तथा इसमें लगाई गई एल.सी.डी. के माध्यम से लोग साक्षात रुप से केजरीवाल सरकार की नीतियों एवं उपलब्धियों की तस्वीर पेश करेंगी। उन्होंने कहा कि केजरीवाल सरकार ने दिल्ली में जो काम किए हैं वह अपने आप में मिसाल हैं और दिल्ली निवासी केजरीवाल की नीतियों एवं काम करने के तरीके से काफी प्रभावित हैं, क्योंकि आप ने आम आदमी के लिए नीतियां बनाई हैं और कार्य आम आदमी की शमूलियत से करवाए जा रहे हैं। जिसके चलते देश के अन्य भागों में भी आप के प्रति लोगों में विश्वास दृढ़ हुआ है। सचदेवा ने बताया कि केजरीवाल की नीतियों के प्रति लोगों को और जागरुक करने के उद्देश्य से ही यह प्रचार वैन रवाना की गई हैं ताकि लोग पूरी तरह से जागरुक होकर पंजाब की बेहतरी के लिए आप सरकार बनाने के अपने संकल्प को और सुदृढ़ कर लें। इस मौके पर जोन इंचार्ज जरनैल सिंह मनु, सैक्टर इंचार्ज मोहन लाल, दिलीप ओहरी, अविशेष ऐरी, राजेश सैनी, गुरविंदर सिंह आनंद, हरजीत सिंह, हरमिंदर सिंह संधू, गुरिंदर सिंह पाबला, गगन ग्रोवर एवं चेतन प्रभाकर इत्यादि मौजूद थे।

Advertisements

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here