भाजपा पश्चिमी मंडल अध्यक्ष ने की टीम की घोषणा

ashwani-hsp-westहोशियारपुर। जिला भाजपा पश्चिमी मंडल अध्यक्ष अश्विनी ओहरी ने जिला भाजपा अध्यक्ष डा. रमन घई से परामर्श करने उपरांत पश्चिमी मंडल की टीम की घोषणा की है। अश्विनी ओहरी ने बताया कि टीम में मनजिंदर सिंह सियान व डा. पंकज शर्मा को महासचिव, सुधीर शर्मा, हरिकिशन धामी, कोच नरेश कुमार, बलजीत सिंह राजा, गुरप्रीत धामी व अक्षय कुमार को उपाध्यक्ष, राजेश राजू, मदन गोपाल पाला, शक्ति वर्मा, सुभाष शर्मा, उषा भल्ला व कमलेश को सचिव, हरमेश लाल को कोषाध्यक्ष, विनय कुमार को आफिस सचिव, संजीव अरोड़ा संजू को प्रैस सचिव के तौर पर शामिल किए गए हैं। इनके अलावा कार्यकारिणी सदस्यों में अनिल ठाकुर, शशी बडेरा, भीषम भाटिया, श्यामा रानी, सुदेश कुमारी, तेजिंदर बोहरा, निर्मल सिंह, गुरमीत कौर, मनोज कुमार माटा, पंकज मिश्रा, शत्रुघ्न, भूपिंदर सिंह, रिक्की कटारिया, विवेक कपूर, इंद्रपाल सिंह, डा. एस.डी. सैनी, कुलविंदर कौर, अशोक कुमार शुक्ला, दीपक बग्गा, मुराद अली, रणजीता सैनी, जगतार सिंह, कमलेश व बीना रानी को शामिल किया गया है। इस अवसर पर अश्रिवी ओहरी ने बताया कि शेष मोर्चों के मंडल अध्यक्ष एवं सैलों की अध्यक्षों की घोषणा भी जल्द कर दी जाएगी।

Advertisements

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here