हरदेव सिंह जी महाराज के 65वीं जन्म जयंती के संंबंध में चलाया सफाई अभियान

होशियारपुर/गढ़दीवाला (द स्टैलर न्यूज़)। सतगुरु माता सुदीक्षा जी महाराज की कृपा व दिशा निर्देशों से संत निरंकारी मिशन की ब्रांच गढ़दीवाला के इंचार्ज महात्मा अवतार सिंह के नेतृत्व में सेवादल के सदस्यों तथा संगत ने सिविल डिस्पैंसरी गढ़दीवाला में सफाई अभियान चलाया। सबसे पहले संत निरंकारी सत्संग भवन में सभी ने सतगुरु के चरणों में प्रार्थना की, जिसके बाद एक रैली के रूप में सभी सेवादल के सदस्य वहां से रवाना हुए तथा सिविल डिस्पैंसरी गढ़दीवाला पहुंचे।

Advertisements

गढ़दीवाला की डिस्पैंसरी पहुंचने पर अस्पताल के स्टाफ द्वारा निरंकारी मिशन के श्रद्धालुआें का स्वागत किया गया। इस मौके पर ब्रांच के इंचार्ज महात्मा अवतार सिंह ने बताया कि बाबा हरदेव सिंह जी महाराज के 65वीं जन्म जयंती के संंबंध में संत निरंकारी मिशन के चैरीटेबल के नेतृत्व में यह सफाई अभियान चलाया गया। इस अवसर पर संचालक सुरजीत सिंह, शिक्षक सुखबीर सिंह, सहायक शिक्षक डा. सुखदेव सिंह, शशि बाला, सुषमा रानी सहित भारी संख्या में सेवादल के सदस्य व श्रद्धालु उपस्थित थे।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here