Monday, October 12, 2026
Home Hoshiarpur बाबा अजैब सिंह ने गरीब लडक़ी को किया साइकिल भेंट

बाबा अजैब सिंह ने गरीब लडक़ी को किया साइकिल भेंट

शाम चौरासी (द स्टैलर न्यूज़)। गांव भठ्ठे के बाबा अजैब सिंह ने अपाहिज होकर भी एक गांव तलवंडी कानूगो की जरूरतमंद गरीब लडक़ी को साइकिल भेंट किया है। इस मौके पर तलवंडी कानूगो में बाबा अजैब सिंह ने मनदीप कौर नाम की गरीब जरूरतमंद लडक़ी को स्कूल जाने के लिए साइकिल भेंट किया और कहा कि मनदीप कौर एक गरीब परिवार से संबंध रखती है और जब उनको पता चला कि इस लडक़ी को स्कूल जाने के लिए साइकिल की ज़रूरत है तो उन्होंने अपनी नेक कमाई में से लडक़ी को साइकिल भेंट किया।

Advertisements

इस अवसर पर बाबा अजैब सिंह, सरपंच गुरदयाल सिंह, राजिंदर कुमार, ठाकुर सिंह, मनदीप कौर और सोनिया देवी आदि उपस्थित थे।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here