भाजपा जिला प्रधान मिन्हास ने मियानी मंडल टीम की नियुक्त, संगठन की मजबूती की दी प्रेरणा

टांडा उड़मुड़ (द स्टैलर न्यूज़),रिपोर्ट: रिषीपाल। भाजपा मंडल मियानी की एक विशेष मीटिंग मंडल प्रधान अमित तलवाड़ की अध्यक्षता में हुई। जिसमें विशेष रूप से शामिल हुए जिला प्रधान संजीव मिन्हास ने भाजपा वर्करों को लामबंद करते हुए कांग्रेस सरकार की लोकविरोधी नीतियों की पोल खोली। इस अवसर पर जिला प्रधान मिन्हास ने नवनियुक्त मंडल प्रधान तलवाड़ को सम्मानित करते हुए मियानी मंडल की टीम का ऐलान किया।

Advertisements

उन्होंने रणजीत सिंह व जितेंद्र शर्मा को मियानी मंडल का जनरल सचिव बनाया और विनोद कुमार को खजांची, सुनील कुमार मुल्ख राज, प्रदीप कुमार, कस्तूरी लाल मदान, सोनू भल्ला, अमनदीप सिंह को मीत प्रधान सुरेंद्र लामा, प्रेम कुमार, रोहित तिवारी, गुरदीप सिंह, पदम कुमार और कुलतार सिंह को सचिव बनाया। इस अवसर पर उन्होंने पूरी टीम को सम्मानित करते हुए संगठन की मजबूती के लिए काम करने की प्रेरणा दी।

इस दौरान मंडल प्रधान अनिल कुमार गोरा, सतवंत सिंह खुन-खुन, कैप्टन करण सिंह, लखबीर सिंह, ब्लॉक समिति मेंबर रणवीर सिंह बिल्ला, जोगिंदर सिंह, अनिल कुमार, विमल अरोड़ा इत्यादि भी मौजूद थे।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here