सोम प्रकाश होशियारपुर के विकास के लिए बचनबद्ध: पार्षद मीनू सेठी

होशियारपुर (द स्टैलर न्यूज़)। वार्ड नंबर 13 में भाजपा जिला महिला मोर्चा की अध्यक्षा पार्षद मीनू सेठी ने साथियों सहित भाजपा प्रत्याशी सोम प्रकाश के पक्ष में चुनाव प्रचार किया। इस मौके पर पार्षद सेठी ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने देश की तरक्की और विश्व पटल पर भारत की छवि को मजबूत बनाया है। उन्होंने कहा कि जो व्यक्ति खुद को देश का चौंकीदार कहता हो और देश व देश वासियों के लिए दिन में 20-20 घंटे काम करता हो उसके लिए देश वासियों को भी एकजुट होकर उन्हें कामयाब बनाने केे लिए मतदान करना चाहिए।

Advertisements

पार्षद सेठी ने कहा कि लोकसभा हल्का होशियारपुर से प्रत्याशी सोम प्रकाश जोकि आई.ए.एस. अधिकारी रहे हैं और यहां की जनता के साथ उनका लंबे समय तक संपर्क रहा है और वे यहां के विकास के लिए पूरी तरह से बचनबद्ध हैं। इस मौके पर ज्ञान बांसल, मीना मखीजा, विनय गुप्ता, विनोद हंस, मनोज, रितू बांसल, वीना हंस, ऊषा भल्ला, जसप्रीत, सोनू, मीनू गुप्ता, पूजा गुप्ता, मेहक, मिंकल गुप्ता, सुनील नागौरी, संदीप बांसल तथा अशिम मखीजा ने भी सोम प्रकाश के पक्ष में वोट मांगे।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here