Saturday, October 31, 2026
Home Hoshiarpur अस्पतालों तथा चिकित्सा कैंपों में मरीजों की सुविधा का हो विशेष प्रबंध:...

अस्पतालों तथा चिकित्सा कैंपों में मरीजों की सुविधा का हो विशेष प्रबंध: खन्ना

होशियारपुर (द स्टैलर न्यूज़),रिपोर्ट: मुक्ता वालिया। भाजपा के पूर्व सांसद व राष्ट्रीय उपाध्यक्ष अविनाश राय खन्ना ने नकोदर में एक परिवार नियोजन कैंप के दौरान सर्जरी के बाद 33 महिलाओं को बिना पंखे, फर्नीचर और चिकित्सा संबंधी अन्य साजो सामान के फर्श पर लेटाने के मामले का कड़ा संज्ञान लिया है।

Advertisements

श्री खन्ना के कार्यालय से इस संबंधी जानकारी देते हुए ज्योति कुमार जौली ने बताया कि गत दिनों ट्रिब्यून अखबार में छपे समाचार पत्र के अनुसार नकोदर में एक परिवार नियोजन कैंप में नस्बंदी की सर्जरी के बाद 33 औरतों को बिना पंखे, फर्नीचर और चिकित्सा संबंधी अन्य साजो सामान के फर्श पर लेटा दिया गया। यह कैंप मैहतपुर कम्युनिटी हैल्थ सैंटर द्वारा उप मंडल अस्पताल नकोदर में लगाया गया था।

इस घटना की कड़ी निंदा करते हुए अविनाश राय खन्ना ने कहा कि अस्पतालों तथा चिकित्सा कैंपों में मरीजों की सुविधा का विशेष प्रबंध होना चाहिए। उन्होंने कहा कि सेहत विभाग को चाहिए कि चिकित्सा कैंप लगाने की आज्ञा देने से पहले मरीजों के रखरखाव तथा उनकी सुविधा संबंधी जिम्मेदारी तय करना यकीनी बनाया जाए। उन्होंने कहा कि इसके साथ साथ अस्पतालों में भी मरीजोंं को किसी प्रकार की असुविधा न हो ऐसे नियम बनाए जाएं। श्री खन्ना ने प्रदेश मानवाधिकार आयोग को पत्र लिखकर उक्त घटना की जांच करवाकर दोषियों के विरुध सख्त कार्रवाई करने की मांग की है।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here