Thursday, October 29, 2026
Home Crime गांव बहिराम का मुकेश व फगवाड़ा का राकेश दड़ा सट्टा लगाते गिरफ्तार

गांव बहिराम का मुकेश व फगवाड़ा का राकेश दड़ा सट्टा लगाते गिरफ्तार

होशियारपुर(द स्टैलर न्यूज़),रिपोर्ट: समीर सैनी। जिला होशियारपुर पुलिस टीम स्पैशल ब्रांच के ए.एस.आई. गुरदीप सिंह, एच.सी. यशपाल, एच.सी बलविंदर सिंह, सिपाही इंद्रजीत सिंह आदि की टीम द्वारा मुकेश कुमार पुत्र सूरज प्रकाश निवासी बहिराम जिला शहीद भगत सिंह नगर तथा राकेश कुमार पुत्र गुरनाम चंद निवासी मोहल्ला रत्नपुरा, फगवाड़ा को दड़ा सट्टा लगाते हुए गिरफ्तार किया।

Advertisements

इस दौरान पुलिस टीम ने आरोपी मुकेश कुमार के पास से 6050 रुपये, दड़ा सट्टा की पर्ची, कापी, मोबाइल तथा राकेश कुमार से 4400 रुपये, दड़ा सट्टा पर्ची, दड़ा सट्टा कापी, मोबाईल आदि बरामद करके गिरफ्तार कर लिया। बरामद हुआ सामान ए.एस.आई. रेशम सिंह, मुंशी चौंकी कोट फतूही थाना माहिलपुर, जिला होशियारपुर के पास जमा करवाया गया है। उक्त आरोपियों के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया गया है।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here