होशियारपुर (द स्टैलर न्यूज़)। श्री नंद अन्नपूर्णा मंदिर चैरीटेबल सोसायटी एकता नगर की तरफ से 25 फरवरी से 6 मार्च तक श्री रुद्र महायज्ञ एवं श्री मद्भागवत महापुराण कथा ज्ञान यज्ञ का आयोजन मां अन्नपूर्णा मंदिर एकता नगर, खानपुरी गेट में किया जा रहा है। इस संबंधी जानकारी देते हुए प्रधान रमेश चंद्र अग्रवाल, महासचिव तरसेम मोदगिल एवं कोषाध्यक्ष सुभाष अग्रवाल ने बताया कि ब्रह्मऋषि श्री नंद किशोर शास्त्री के आशीर्वाद से करवाए जा रहे धार्मिक अनुष्ठान संबंधी निमंत्रण पत्र जारी किया गया है।
उन्होंने बताया कि 25 फरवरी को सुबह 8 बजे बेदपाठियों के वेध घोष के साथ पुण्यवाचन, नांदी श्राद्ध एवं वेदपाठियों का वरण होगा। इस उपरांत 11 बजे वेद पाठियों की अगुवाई में मां अन्नपूर्णा मंदिर प्रांगण से जल एवं कलश यात्रा शोभायात्रा प्रारंभ होगी। 27 फरवरी से 5 मार्च तक प्रात: 8 से 12 बजे तक और ढाई से साढे 6 बजे तक यज्ञशाला में दुर्गा पाठ, रुद््र पाठ एवं पवन का आयोजन होगा। 27 फरवरी दिन वीरवार को शाम 3 से 6 बजे तक दिव्य ज्योति जाग्रति संस्थान के संतों द्वारा प्रवचन सत्संग किया जाएगा।
तरसेम मोदगिल ने बताया कि 28 फरवरी से 5 मार्च तक सायं 4 से रात्रि 8 बजे तक श्रीमद्भागवत कथा की जाएगी। जिसमें कथा व्यास भागवत भूषण स्वामी केशवादत्त शास्त्री आगरा वाले कथा रसपान करवाएंगे। कथा के उपरांत प्रतिदिन भंडारा आयोजित होगा। 6 मार्च को सुबह 8 बजे हवन किया जाएगा और 10 से 1 बजे तक सुन्दर कांड पाठ एवं संकीर्तन होगा। 7 मार्च को सुबह 9 बजे कन्या पूजन एवं 12 बजे ब्राह्मण भोजन एवं प्रसाद वितरण होगा। इसी प्रकार 8 मार्च को सुबह 9 बजे यज्ञ ज्योति हवन व दोपहर को प्रसाद वितरण होगा।
इस मौके पर अशोक कुमार, नील कमल, शोभन सिंह, दविंदर वालिया, यादव जी, विनोद चोपड़ा, वृज बिहारी एवं तरसेम लाल आदि मौजूद थे।