Friday, October 23, 2026
Home Hoshiarpur ओपन माइक-2 में होशियारपुर के बच्चों को मिला अभिव्यक्ति का प्रोत्साहन

ओपन माइक-2 में होशियारपुर के बच्चों को मिला अभिव्यक्ति का प्रोत्साहन

होशियारपुर (द स्टैलर न्यूज़),रिपोर्ट: समीर सैनी। एक भव्य समारोह में स्थानीय विश्वार्ड फूडकोर्ट में ऑल इंडिया ह्यूमन राईट संस्था द्वारा कार्यक्रम आयोजित किया गया। जिसमें शहर के 35 बच्चों ने भाग लिया था जिसमें बच्चों द्वारा कविता वाचन, गायन व डांस की सुंदर झलकियां प्रस्तुत की गई। इस कार्यक्रम में डी.ए.वी. कालेज होशियारपुर के प्रिंसिपल शाम सुंदर शर्मा मुख्य मेहमान के रूप में शामिल हुए।

Advertisements

कार्यक्रम का आगाज “आई.एम.इंक” कविता के वाचन से हुआ। ऑल इंडिया ह्यूमन राईट संस्था होशियारपुर की जिला प्रधान(पूर्व मिसेज पंजाब) बलजीत शर्मा ने एंकरिंग करके श्रोताओं को मंत्रमुग्ध कर दिया। कवयित्री लखविंदर लखी ने अपनी मनमोहर कविता द्वारा समाज की कुरीतियों को उजागर किया। उन्होंने पंजाब को एक व्यक्ति मानकर हालातों को देखने पर दुख दर्द होने की बात को सांझा किया।

इस मौके पर मिस्टर पंजाब गुरलाल सिंह भी मुख्य आकर्षित रहे। यह आयोजन ऑल इंडिया ह्यूमन राईट संस्था की जिला सचिव सुमन सूद व रोहित मधुदिया ने किया। इस दौरान राज्य प्रधान जरनैल सिंह बूट्टर व मोहाली जिला प्रधान करणजीत कौर भी उपस्तिथ थे। इस मौके पर मुख्यतिथि ने आए हुए बच्चों को स्मृति चिन्ह व प्रमाण पत्र देकर सम्मानित किया। मुख्यतिथि ने माता-पिता को बच्चों को संस्कार देने की बात कही तथा उनके बेहतरीन प्रदर्शन के लिए शुभकामनाएं दी।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here