दीप भट्टी ने बजवाड़ा भट्ठा इलाके में जरुरतमंद महिलाओं को पहुंचाई राशन सामग्री

होशियारपुर ()। कांग्रेसी नेत्री दीप भट्टी ने बताया कि उन्होंने कैबिनेट मंत्री सुन्दर शाम अरोड़ा के ध्यान में लाया था कि बजवाड़ा भट्ठा इलाके में कई घर व महिलाएं ऐसी हैं जिन्हें राशन सामग्री नहीं मिली है। इस पर श्री अरोड़ा ने तुरंत राशन सामगरी का प्रबंध करते हुए जरुरतमंद परिवार के लिए राशन सामग्री भिजवाई।

Advertisements

दीप भट्टी ने कहा कि पंजाब सरकार जहां पूरी पंजाब में जनता को मौलिक सुविधाएं उपलब्ध करवा रही है वहीं होशियारपुर में भी मुख्यमंत्री कैप्टन अमरिंदर सिंह के निर्देशों व कैबिनेट मंत्री पंजाब सुन्दर शाम अरोड़ा की अगुवाई में प्रत्येक कांग्रेसी कार्यकर्ता कोविड-19 से लड़ी जा रही लड़ाई में अपना योगदान डालते हुए जरुरतमंदों की सेवा में लगा हुआ है। उन्होंने कहा कि जिला महिला कांग्रेस अध्यक्षा तरनजीत कौर सेठी की अगुवाई में महिला कांग्रेस द्वारा भी जन सेवा कार्य किए जा रहे हैं।

 

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here