धर्मपाल सभ्रवाल को भाजपा की प्रदेश कार्यकारिणी के सदस्य बनने पर किया सम्मानित

होशियारपुर (द स्टैलर न्यूज़)। पंजाब सरकार में पूर्व मंत्री व पूर्व राज्यसभा सांसद रहे धर्मपाल सभ्रवाल भाजपा की प्रदेश कार्यकारिणी के सदस्य बनने के उपरांत पूर्व मंत्री तीक्ष्ण सूद के निवास स्थान पर पहुंचे, जहां पर उनको श्री सूद के अतिरिक्त जिला प्रधान निपुण शर्मा तथा पूर्व मेयर शिव सूद ने सम्मानित किया।

Advertisements

इस मौके पर श्री सभ्रवाल ने कहा कि वह कांग्रेस में विभिन्न पदों पर काम कर चुके हैं, परंतु भाजपा ही एक ऐसी पार्टी है जो देश हित में फैसले लेती है। उन्होंने नरेंद्र मोदी के आत्मनिर्भर भारत अभियान की प्रशंसा की। इस मौके पर श्री सूद ने कहा कि धर्मपाल सभ्रवाल के जन नेता होने के साथ-साथ बाल्मीकि समाज में भी अहम स्थान रखते हैं तथा उनकी प्रदेश कार्यकारिणी नियुक्ति से भाजपा को बाल्मीकि समाज का भारी समर्थन मिला है।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here