Sunday, October 25, 2026
Home Education सर्वहितकारी स्कूल के विद्यार्थियों ने पौधारोपण कर दिया पर्यावरण संरक्षण का संदेश

सर्वहितकारी स्कूल के विद्यार्थियों ने पौधारोपण कर दिया पर्यावरण संरक्षण का संदेश

होशियारपुर (द स्टैलर न्यूज़)। सर्वहितकारी विद्या मन्दिर सीनियर सैकेंडरी स्कूल होशियारपुर में प्रधानाचार्या शैली शर्मा के दिशानिर्देशों पर विद्यार्थियों ने घर रहकर ग्रीन डे मनाया। इस उपलक्ष्य में विद्यार्थियों ने अपने-अपने घरों में रहते हुए पर्यावरण संरक्षण करते हुए पौधारोपण किया। इस मौके पर बच्चों द्वारा हरियाली का संदेश देते हुए पोस्टर बनाए गए तथा ग्रीन परिधान पहनकर इस दिवस को धूमधाम से मनाया गया।

Advertisements

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here