पंजाब सरकार जल्द गाइडलाइन जारी कर दशहरा व अन्य त्योहार मनाने की दे अनुमति : अश्विनी गैंद

होशियारपुर (द स्टैलर न्यूज़)। विभिन्न धार्मिक, सामाजिक संस्थाओं की एक बैठक नई सोच वैल्फेयर सोसायटी के संस्थापक अध्यक्ष अश्विनी गैंद की अध्यक्षता में की गई। बैठक में सभी धार्मिक संस्थाओं के अध्यक्षों ने एकमत में कहा कि पंजाब में कैप्टन सरकार द्वारा तकरीबन सब कुछ खोल दिए गए हैैं तो धार्मिक आयोजनों पर पाबंदी क्यों लगाई गई है। उन्होंने कहा कि त्योहारों का सीजन चालु होने वाला है और जल्द ही सरकार त्योहारों पर लगी पाबंदिया हटाए। खास तौर पर दशहरा, दीपावली, नवरात्रे जोकि हमारे जरुरी मनाने वाले त्योहार है और सदियों से चले आ रहे रीति रिवाजों के साथ मनाए जा रहे है।

Advertisements

अश्विनी गैंद ने कहा कि सरकार को चाहिए कि जल्द से जल्द गाइडलाइन जारी करे ताकि दशहरा पर्व की तैयारी समय अनुसार शुरु की जा सके। उन्होंने कहा कि यदि राजनीतिक पार्टियों द्वारा हजारों की तादाद में इक्ट्ठ करके रैलिया की जा सकती है तो दशहरा पर्व जोकि बुराई पर अच्छाई की जीत का प्रतीक है को क्यो नहीं मनाया जा सकता हर हालत में मनाया जाएगा सरकार प्रमीशन दे जा ना दे।

इस मौके पर सफल भारत गुरु परंपरा के वीर प्रताप राणा, राजपूत करणी सेना के युवा अध्यक्ष दिलबाग बागी, मनीश वशिष्ट, विनोद ठाकुर, वीर हकीकत राय सेवा समिति के प्रदीप भल्ला, बिन्दुसार शुक्ला, गणेश उत्सव कमेटी के अंकुश, नीरज कुमार, रजेश शर्मा, रजीव सोनी, राज कुमार, रकेश कुमार, तिलक राज शर्मा, रजीव कुमार, अशोक शर्मा, महेश कुमार, रजिंदर शर्मा आदि मौजूद थे।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here