बाबा हरदेव सिंह के जन्मदिवस पर निरंकारी मिशन ने पूरे देश में 375 शहरों में 925 अस्पतालों में की सफाई

होशियारपुर(द स्टैलर न्यूज़),रिपोर्ट) जतिंदर प्रिंस। सतगुरु माता सुदीक्षा जी महाराज की कृपा से बाबा हरदेव सिंह जी महाराज के 65वें जन्मदिवस पर संत निरंकारी मिशन की ओर से आज पूरे देश में 375 शहरों में 925 अस्पतालों व अन्य स्थानों की सफाई की गई। उक्त बात होशियारपुर में चलाए गए सफाई व वृक्षारोपण अभियान के दौरान होशियारपुर ब्रांच की मुखी बहन सुभदरा देवी जी ने कही। यह सफाई अभियान सतगुरु बाबा हरदेव सिंह महाराज ने अपने जन्म दिवस पर अपने गुरसिखों को सच्ची श्रद्धा प्रकट करने के लिए आरंभ किए थे। आज भी सतगुरु माता सुदीक्षा जी ने उसी रूप में 23 फरवरी को गुर पूजा दिवस मनाने के लिए सतगुरु के वचनों का पालन करते हुए गुरसिखों को वहीं आदेश देकर मानवता को समर्पित अपने भक्ति भावों को प्रकट करने का संदेश दिया।

Advertisements

इसी के चलते आज संत निरंकारी मिशन की ब्रांच होशियारपुर की मुखी बहन सुभदरा देवी, संचालक बाल किशन, शिक्षक देविंदर बोहरा के नेतृत्व में सेवादल भाइयों, बहनों, संत निरंकारी चैरीटेबल फाऊंडेशन के सदस्यों व साध संगत ने सिविल अस्पताल होशियारपुर की सफाई की। सफाई अभियान की शुरुआत से पहले सतगुुरु के चरणों में प्रार्थना करके तथा उसके बाद अपने घरों, आस पास पड़ोस, मोहल्ला और सार्वजनिक स्थानों पर सफाई का विशेष ध्यान रखने, कभी भी गंदगी को स्वीकार न करने तथा वातावरण को हमेशा सुरक्षित रखने तथा जिम्मेवार नागरिक का फर्ज निभाने संंबंधी शपथ ग्रहण की। अस्पताल पहुंचने पर एस.एम.ओ विनोद सरीन, डा. अमरजीत लाल व अन्य स्टाफ सदस्यों ने निरंकारी मिशन के श्रद्धालुआें का स्वागत किया तथा उनके द्वारा किए जा रहे कार्यो की सराहना की। इस मौके पर मुखी माता सुभदरा देवी ने कहा कि पैगम्बर जब जब दुनिया में आते है मानवता के कल्याण की बात ही करते है। इसमें भाषा,धर्म,मजहब जाति, कौम, इन सब दीवारों से ऊपर उठकर पूरी मानवता के कल्याण के लिए प्रयास होते रहे है और होते रहेंगे। सतगुरु बाबा हरदेव सिंह जी ने फरमाया था कि गंदगी और प्रदुषण चाहे भीतर हो चाहे बाहर हो दोनों ही मानवता के लिए हानिकारक है।

संतो महापुरुषों ने इस ज्ञान के उजाले से इंसान के मन के भीतर का अंधकार दूर करने के प्रयास हर युग में किए है, आज भी प्रभु का ज्ञान देकर इंसान के मन को रोशनी प्रदान की जा रही है ताकि इंसान जागृत होकर जीए और अंधकार से बचा रहे। संत निरंकारी मिशन मानवता का मिशन है जहां प्रभु का ज्ञान देकर इंसान को इंसान से जोडऩे का प्रयास किया जाता है और एक परम पिता ही हर इंसान में बसता है। इस चीज का बोध हासिल करवाया जाता है ताकि इंसान इस दुनिया में अमन शांति से रह पाए। सतगुरु बाबा हरदेव सिंह जी महाराज ने इन सफाई अभियानों से हम सब को चेतन करने का प्रयास किया है कि जिस धरती पर हम रह रहे हैं, इसको साफ रखना हमारा परम कत्र्तव्य है सारी दुनिया एक परिवार है और इस परिवार में हर किसी का यह फर्ज बनता है कि हम इस धरती को स्वच्छ रखे और वातावरण को सुखमय बनाए।

इस मौके ब्रांच के संचालक महात्मा बाल किशन ने नगर निगम का इस अभियान में दिए योगदान के लिए विशेष तौर पर धन्यवाद किया। इस मौके पर कैबनिट मंत्री सुंदर शाम अरोड़ा ने पहुंच कर निरंकारी श्रद्धालुओं की सराहना की तथा वृक्षारोपण किया। इस मौके पर निर्मल दास, बख्शी सिंह, अनिल सैनी, जी.एल. सरोआ, हरी राम, पंकज कुमार, लक्की नारंग, जसवीर सिंह, सुरजीत सिंह, बहन सुशील, बहन सिमरत कौर, बहन गुणवंत कपूर, योगराज, अमित धवन आदि सहित लगभग 500 से ऊपर सेवादल के भाई बहन, संत निरंकारी चैरीटेबल फाऊंडेशन व साध संगत के सदस्य उपस्थित थे।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here