Thursday, October 22, 2026
Home Chandigarh पराली जलाने से हो रहे नुकसान संबंधी किसानों को जागरूक करने के...

पराली जलाने से हो रहे नुकसान संबंधी किसानों को जागरूक करने के लिए शिक्षा विभाग ने मुहिम की तेज़

चंडीगढ़ (द स्टैलर न्यूज़)। पंजाब के शिक्षा मंत्री विजय इंदर सिंगला द्वारा प्रदूषण के खतरनाक प्रभावों और वातावरण की संभाल संबंधी लोगों को सचेत करने के लिए दिए गए जोर के मद्देनजर पंजाब स्कूल शिक्षा विभाग ने पराली जलाने से चौतरफा को हो रहे नुकसान संबंधी किसानों को जागरूक करने के लिए अपनी मुहिम तेज़ कर दी है।

Advertisements

इसकी जानकारी देते हुए आज यहाँ शिक्षा विभाग के एक प्रवक्ता ने बताया कि जनता के हितों के संदर्भ में प्रदूषण की समस्या से निपटने और इसके ख़तरनाक प्रभावों संबंधी लोगों ख़ासकर किसानों को संवेदनशील बनाने के लिए राज्य भर के सरकारी स्कूलों के अध्यापकों और विद्यार्थियों द्वारा यह ‘जागरूकता मुहिम’ आरंभ की गई है। प्रवक्ता के अनुसार कोविड-19 के कारण स्कूल बंद होने के बावजूद यह मुहिम प्रभावी तरीके से चल रही है। पराली जलाने से वातावरण को हो रहे नुकसान और प्रदूषण के नुकसानदेय प्रभाव संबंधी अध्यापकों और विद्यार्थियों द्वारा पोस्टर तैयार किए जा रहे हैं। इन पोस्टरों को विभिन्न स्थानों पर चिपकाने के साथ-साथ सोशल मीडिया पर भी डाला जा रहा है।

इन पोस्टरों को बनाने में आई.टी. के अध्यापकों द्वारा विशेष योगदान दिया जा रहा है। प्रवक्ता के अनुसार इस ‘जागरूकता मुहिम’ के दौरान सोशल मीडिया का प्रभावी तरीके से प्रयोग किया जा रहा है। इसके साथ ही अध्यापकों द्वारा प्रदूषण की समस्या संबंधी गाँवों में जाकर लोगों को सावधान किया जा रहा है। प्रवक्ता के अनुसार इस मुहिम के अच्छे नतीजे निकल रहे हैं और लोग शिक्षा विभाग के पोस्टरों से प्रभावित हो रहे हैं। किसानों द्वारा अध्यापकों की बात पूरे ध्यान से सुनी जा रही है।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here