विक्रम सिंह भाजपा छोड़ साथियों सहित कांग्रेस में शामिल, मंत्री अरोड़ा ने किया स्वागत

होशियारपुर(द स्टैलर न्यूज़)। मोदी सरकार की नीतियां दिन प्रतीदिन आम लोगों पर भारी पड़ती जा रही है जिससे आज देश के अधिकतर लोग परेशान हैं। जिसके चलते भाजपा के कार्यकर्ता भी अब यह गरीब, मजदूर विरोध अत्याचार को सहन नहीं कर पा रहे हैं। जिसके तहत कांग्रेस से प्रभावित होकर बड़ी संख्या में समाज-सेवक, भाजपा एवं अन्य पार्टियों के कार्यकर्ता एवं नेता पार्टी में शामिल हो रहे हैं। इसी कड़ी के अंतगर्त मुख्यमंत्री पंजाब कैप्टन अमरिंदर सिंह द्वारा किए जा रहे कार्यों एवं उद्योग एवं वाणिज्य मंत्री पंजाब सुंदर शाम अरोड़ा की प्रेरणा से विक्रम सिंह विक्की प्रधान वार्ड नंबर-46 भाजपा को छोड़ साथियों सहित कांग्रेस में शामिल हुए हैं।

Advertisements

जिन्हें नगर सुधार ट्रस्ट के चेयरमैन एडवोकेट राकेश मरवाहा, सागर मल्ल, कमल भट्टी, जिला कांग्रेस कमेटी उपाध्यक्ष हरीश आनंद, पूर्व पार्षद सुदर्शन धीर, कमल कटारिया, लाल चंद भट्टी, आदि ने सिरोपा पहनाकर स्वागत किया। इस मौके पर विक्रम सिंह विक्की, पं. सागर शर्मा, दुखी प्रसाद, होशियार सिंह, फतेह राम, अवतार, मोहिंदर कुमार, राजा, सूरज नारायण, शाम दयाल आदि ने कांग्रेस का हाथ थामा। इस मौके पर विक्रम विक्की ने कहा कि वह कांग्रेस में शामिल होकर कांग्रेसी की मजबूती के लिए काम करेंगे तथा औरों को भी कांग्रेस द्वारा किए जा रहे कार्यों के प्रति जागरूक करके कांग्रेस में शामिल करेंगे।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here