राष्ट्रीय भाषा हिंदी हमें राष्ट्र से जोडऩे का कार्य करती है: प्रिं. इंद्रा

होशियारपुर(द स्टैलर न्यूज़),रिपोर्ट: मुक्ता वालिया। सरकारी सीनियर सैकेंडरी स्कूल चौहाल में हिंदी दिवस के अवसर पर बच्चों के स्लोगन राइटिंग, चित्रकला व भाषण मुकाबले करवाए गए। प्रिंसिपल इंद्रा रानी की देखरेख में करवाए गए इन मुकाबले में हिंदी अध्यापिका पुलकिता शर्मा व सुनीता ने बच्चों को हिंदी के महत्व के बारे में बताते कहा कि हिंदी हमारी राष्ट्रीय भाषा है तथा हिंदी भाषा को इसका बनता सम्मान मिलना ही चाहिए।

Advertisements

उन्होंने कहा कि क्षेत्रीय भाषाओं के साथ-साथ राष्ट्रीय भाषा का ज्ञान होना अति जरुरी है। हिंदी भाषा का प्रयोग सरकारी कामकाज में भी किया जाता है परन्तु कई बार क्षेत्रीय भाषाओं के चलते राष्ट्रीय भाषा को नजर अंदाज किया जाता है जो कि उचित नहीं है। उन्होंने कहा कि हिंदी भाषा के ज्ञान से हमारी कई विषयों पर पकड़ मजबूत होती है। इसलिए हिंदी भाषा को जरूर सीखना चाहिए। प्रिंसिपल इंद्रा रानी ने कहा कि हिंदी का ज्ञान होना भी जरूरी है उन्होंने कहा कि राष्ट्रीय भाषा हमें राष्ट्र के साथ जोडऩे का कार्य करती है। इसलिए इसके महत्व को नजरअंदाज नहीं किया जा सकता।

इस मौके पर उन्होंने मुकाबलों में विजेता बच्चों को बधाई दी। इस मौके पर लेक्चरार संदीप कुमार सूद, पूनम विर्दी, लवजिंदर सिंह, कर्मजीत कौर, नवनीत कौर, अशोक कुमार कालिया, नरेश कुमार विशिष्ट भी उपस्थित थे।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here